कानपुर गंगा पुल पर 10 किमी. लंबा जाम: गंगापुल से लेकर लखनऊ एक्सप्रेस-वे तक जाम, देर रात तक रेंगते रहे वाहन - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Ganga Bridge Jam | Lucknow Expressway Traffic Diversion Update कानपुर गंगा पुल पर 10 किमी. लंबा जाम:गंगापुल से लेकर लखनऊ एक्सप्रेस-वे तक जाम, देर रात तक रेंगते रहे व…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Ganga Bridge Jam | Lucknow Expressway Traffic Diversion Update
कानपुर गंगा पुल पर 10 किमी. लंबा जाम:गंगापुल से लेकर लखनऊ एक्सप्रेस-वे तक जाम, देर रात तक रेंगते रहे वाहन
- कॉपी लिंक
कानपुर गंगा पुल पर शुक्रवार रात को 10 किमी. लंबा जाम लग गया। लोगों को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से कानपुर रामादेवी चौराहा तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटा तक लगा। जाजमऊ पुल की मरम्मत के चलते 13 सितंबर से दो दिनों के लिए पुल पर ट्रैफिक बंद करके डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगर अफसर सजग नहीं हुए तो मुसीबत और बढ़ने वाली है। देर रात तक हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा और वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
देर रात तक जाम से जूझते रहे वाहन, गंगापुल पर डायर्जन से बढ़ेगी मुसीबत
कानपुर-उन्नाव गंगापुल पर जाम के चलते हजारों वाहन देर रात फंसे रहे। उन्नाव की तरफ गंगा पुल के पास ट्रैफिक रुक गया। पुल पर कई जगह गड्ढे होने के कारण गाड़ियां बहुत धीरे चल रही थीं। देखते ही देखते गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जाम इतना बढ़ गया कि पुल के आसपास ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिसकर्मी कम दिखे। इससे गाड़ी चलाने वाले लोग नाराज हो गए। लोगों ने उन्नाव पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर अभी यह हाल है, तो तीन महीने के डायवर्जन में हालात कितने मुश्किल होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
13 से पुल पर लागू होगा डायवर्जन, बढ़ेगी मुसीबत
पुराने गंगा पुल की मरम्मत उन्नाव की तरफ से शुरू होगी। इस दौरान लखनऊ से कानपुर आने वाले भारी वाहनों को पुराने पुल से जाने नहीं दिया जाएगा। कानपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए नया गंगा पुल खुला रहेगा। एनएचएआई ने डायवर्जन की जानकारी देने के लिए खास जगहों, टोल प्लाजा और आसपास के रास्तों पर 50 से ज्यादा साइन बोर्ड लगाने की तैयारी की है। हाईवे पर वालंटियर्स भी लगाए जाएंगे।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव के अनुसार, दो दिन के ट्रायल में वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव, भारी वाहनों की आवाजाही और जाम लगने वाली संभावित जगहों का आकलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर डायवर्जन व्यवस्था में बदलाव भी किया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


