वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: JP काशी क्षेत्र की ‘स्पेशल 36’ टीम घोषित, पीएम मोदी ने DM-मेयर से जाने बाढ़ के हालात - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi BJP Kashi Special Team List | PM Modi Flood Situation Review वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:JP काशी क्षेत्र की ‘स्पेशल 36’ टीम घोषित, पीएम मोदी ने DM-मेयर से जान…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi BJP Kashi Special Team List | PM Modi Flood Situation Review
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:JP काशी क्षेत्र की ‘स्पेशल 36’ टीम घोषित, पीएम मोदी ने DM-मेयर से जाने बाढ़ के हालात
- कॉपी लिंक
नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… भाजपा ने काशी क्षेत्र के लिए गुरुवार को अपनी स्पेशल 36 टीम की घोषणा की। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संगठन की संस्तुति पर अपनी नई टीम उतारी। इस टीम में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्य बनाए गए हैं।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1. प्रधानमंत्री मोदी ने DM-मेयर से जाने बाढ़ के हालात, DM ने बताई तैयारियां
काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह काशी में बढ़ते पानी और बाढ़ के हालात का जायजा लिया। पीएम ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मेयर अशोक तिवारी को फोन कर बनारस की वर्तमान स्थिति जानी। पीएम ने शहर में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों के बारे में जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर…
2. काशी में मणिकर्णिका घाट डूबा, छत पर अंतिम संस्कार
वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार चला गया है, जिस कारण 84 घाट जलमग्न हैं। अब वरुण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 10 हजार परिवारों के माथे पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही हैं, क्योंकि उन्हें अपना घर छोड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर जाना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
3. BHU अस्पताल के जलजमाव की समस्या पर नहीं बनी कमेटी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में जलजमाव की समस्या एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। 25 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में घुटने भर तक पानी जमा हो गया था। मरीजों और तीमारदारों को इसी पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर…
4. वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट में रेड-बीप बजने पर लखनऊ में लैंडिंग
वाराणसी से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 20 हजार फिट की ऊंचाई पर अचानक आई तकनीकि खराबी से हड़कंप मच गया। फ्लाइट के कंट्रोल पैनल में रेड लाइट जलने के साथ अलर्ट बीप बजने लगी। पढ़ें पूरी खबर…
5. वाराणसी में आयुर्वेदिक कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
वाराणसी के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय, चौकाघाट में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ओपीडी और वार्ड की ड्यूटी से अलग होकर इंटर्न डॉक्टरों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की और सरकार से अपने मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग उठाई। पढ़ें पूरी खबर…
6. वाराणसी एयरपोर्ट कार्गो टर्मिनल की क्षमता दोगुनी हुई, अब फल-सब्जियां भेजना आसान
वाराणसी समेत पूर्वांचल के किसानों और सब्जियों व फलों का कारोबार करने वाले लोगों को अब वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एयरपोर्ट पर स्थित एयर कार्गो टर्मिनल में बढ़ाई गई सुविधाओं का गुरुवार को दोपहर में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा उद्घाटन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
7. कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को, जानें पूजा विधि
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 4 सितंबर (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय दोनों के लिए जन्माष्टमी का व्रत और जन्मोत्सव इसी दिन पड़ रहा है। इससे 4 और 5 सितंबर को लेकर बनी तारीख की असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
8. वाराणसी कोर्ट से गैंगस्टर-जानलेवा हमला केस में तीन बरी
वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय की विशेष कोर्ट (गैंगस्टर एक्ट) ने गुरुवार को 24 साल पुराने केस में फैसला सुनाया। कोर्ट ने लंबी सुनवाई, जिरह और गवाही के बाद जानलेवा हमला और गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीन आरोपितों को राहत दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
9. साइबर फ्रॉड में आरोपी हेमंत सिंह को मिली बड़ी राहत
वाराणसी कोर्ट ने साइबर फ्रॉड (धोखाधड़ी) से जुड़े एक मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी है। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने गोपालपुर, जौनपुर निवासी आरोपित हेमंत कुमार सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की दशा में 50-50 हजार रुपए की दो जमानते एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह ने पक्ष रखा। पढ़ें पूरी खबर…
10. BJP काशी क्षेत्र की ‘स्पेशल 36’ टीम घोषित, भानुप्रताप और नवरतन उपाध्यक्ष
भाजपा ने काशी क्षेत्र के लिए गुरुवार को अपनी स्पेशल 36 टीम की घोषणा की। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संगठन की संस्तुति पर अपनी नई टीम उतारी। इस टीम में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्य बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


