होमक्राइमगणेश उत्सव में 10 दिनों तक लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जानें पूरा रूट
क्राइम

गणेश उत्सव में 10 दिनों तक लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जानें पूरा रूट

गणेश उत्सव में 10 दिनों तक लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जानें पूरा रूट आपात स्थिति या रास्ते से जुड़ी परेशानी में लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं. By ETV Bharat Uttar Prad…

ETV Bharat के अनुसार14 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
गणेश उत्सव में 10 दिनों तक लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जानें पूरा रूट

सौजन्य से:- ETV Bharat

गणेश उत्सव में 10 दिनों तक लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जानें पूरा रूट

आपात स्थिति या रास्ते से जुड़ी परेशानी में लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 14, 2026 at 9:12 AM IST

लखनऊ: गणेश चतुर्थी से शुरू हो रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख रास्तों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है. 14 सितंबर से रोजाना सुबह 10 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक जरूरत के अनुसार यह व्यवस्था लागू रहेगी.

खासकर कैसरबाग, चौक, डालीगंज, आईटी चौराहा, सुभाष चौराहा और आसपास के इलाकों में जाने वाले वाहन चालकों को बदले रास्तों से जाना होगा.

यहां रहेगा डायवर्जन: अयोध्या की तरफ से कैसरबाग आने वाली रोडवेज बसों को कमता तिराहे से गोमतीनगर की तरफ मोड़ा जाएगा. यहां से बसें समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी, बालू अड्डा, संकल्प वाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा और क्लार्क अवध तिराहे के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग बस अड्डे पहुंचेंगी. वापसी में भी इसी रूट का इस्तेमाल किया जाएगा.

सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज और सिटी बसों को मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, शहमीना, डालीगंज पुल और सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग भेजा जाएगा. वापसी में बसें बलरामपुर ढाल और शहीद स्मारक होते हुए आगे जाएंगी.

इन रास्तों पर भी बदलेगा ट्रैफिक: चौक और डालीगंज पुल की ओर से आने वाला सामान्य ट्रैफिक क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा. वाहनों को क्लार्क अवध से चिरैयाझील होते हुए आगे भेजा जाएगा.

डालीगंज पुल इक्का टांगा स्टैंड चौराहे से आने वाले वाहन गोमती नदी बंधा और झूलेलाल पार्क होकर नदवा कॉलेज की तरफ नहीं जा सकेंगे. इन्हें गोमती नदी पुल पारकर या उमराव सिंह धर्मशाला होते हुए आईटी चौराहे की ओर जाना होगा.

टेलीफोन एक्सचेंज और मकबरा रोड की तरफ से आने वाले वाहन परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेंगे. इन्हें कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा.

निराला नगर की तरफ से आने वाले वाहनों को आईटी चौराहे से विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए सुभाष चौराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी. यह वाहन आईटी चौराहे से बाएं या दाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप होते हुए निशातगंज या डालीगंज पुल की तरफ जा सकेंगे.

कैसरबाग, सीडीआरआई और क्लार्क अवध तिराहे की ओर से सुभाष चौराहे की तरफ जाने वाला सामान्य ट्रैफिक भी बदले रास्ते से जाएगा. वाहनों को क्लार्क अवध से कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैयाझील की ओर भेजा जाएगा.

हजरतगंज चौराहा और परिवर्तन चौक की ओर से आने वाले वाहनों को सुभाष चौराहे से हनुमान सेतु होते हुए आईटी चौराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई या चिरैयाझील के रास्ते आगे जाना होगा.

हनुमान सेतु मंदिर चौराहे से नदवा बंधा रोड और झूलेलाल पार्क की तरफ जाने वाला ट्रैफिक भी रोका जाएगा. ऐसे वाहनों को आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा.

हरदोई-सीतापुर रूट की बसों के रास्ते बदले: हरदोई मार्ग से कैसरबाग बस अड्डे आने वाली बसें बालागंज और कोनेश्वर घंटाघर तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगी. इन्हें छंदोइया तिराहे से दाहिने मुड़कर पावर हाउस चौराहा, रानी अवंती बाई लोधी चौराहा, आईआईएम चौराहा और भिठौली तिराहा होते हुए आगे भेजा जाएगा.

वहीं, सीतापुर और हरदोई की ओर जाने वाली बसें कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेंगी. इन्हें डालीगंज पुल चौराहा, डालीगंज इक्का टांगा चौराहा और आईटी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा.

आपात स्थिति में वाहनों को मिलेगी छूट: यातायात पुलिस ने साफ किया है कि आम ट्रैफिक के लिए लागू डायवर्जन के बावजूद एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित रास्ते से भी जाने दिया जाएगा. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके की स्थिति के अनुसार रास्ता उपलब्ध कराएगी.

किसी चिकित्सकीय आपात स्थिति या रास्ते से जुड़ी परेशानी में लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं. यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गणेश उत्सव के दौरान घर से निकलने से पहले बदले हुए रास्तों का ध्यान रखें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: 14 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी तबादला सूची

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें