वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: BHU ट्रामा सेंटर के बाहर सुरक्षाकर्मी और छात्रों में धक्का-मुक्की, डॉक्टर ने दी जान - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi BHU Trauma Center Doctor Suicide & Controversy | Latest News वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:BHU ट्रामा सेंटर के बाहर सुरक्षाकर्मी और छात्रों में धक्का-मुक्की, डॉ…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi BHU Trauma Center Doctor Suicide & Controversy | Latest News
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:BHU ट्रामा सेंटर के बाहर सुरक्षाकर्मी और छात्रों में धक्का-मुक्की, डॉक्टर ने दी जान
- कॉपी लिंक
नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें… 40 साल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. शुभांकर गौतम ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में बेड पर बैठी हालत में मिला। पास में सीरिंज और दवा की खाली शीशी पड़ी थी। डॉ. शुभांकर हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में तीन साल से तैनात थे।
राजातालाब में गणेश पूजा पंडाल की जमीन समतल करने के दौरान विवाद हो गया। मिट्टी ले जाने को लेकर दो युवकों ने पंडाल अध्यक्ष और मजदूरों से मारपीट की। पूजा स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1- वाराणसी में 40 साल के MS डॉक्टर ने सुसाइड किया: हेरिटेज हॉस्पिटल की OT से इंजेक्शन लाए, हाथ में सुई लगाई
वाराणसी में 40 साल के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। शनिवार रात कमरे में उन्होंने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन हाथ में लगाकर जान दी। बेड पर उनका शव बैठी हुई हालत में मिला। डॉ. शुभांकर गौतम हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 3 साल से यूरोलॉजिस्ट थे। पढ़ें पूरी खबर….
2- गणेश चतुर्थी कल, काशी के ज्योतिषाचार्य से जानें पूजा विधि-मुहूर्त; दोपहर 1.30 बजे तक मूर्ति स्थापना
कल, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसी दिन हरितालिका तीज भी है। इससे एक ही दिन पूरे शिव परिवार के पूजा का योग बन रहा है। गणेश चतुर्थी सुबह 7.11 बजे से शुरू होगी। पूजा और मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.15 से दोपहर 1.30 बजे तक है। इसी दिन महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत रखेंगी। पढ़ें पूरी खबर…
3- गंगा का जलस्तर घटा, 84 घाटों का संपर्क टूटा: तापमान में आई गिरावट, अब तक औसत से 18% अधिक बारिश
वाराणसी में दोपहर 2.30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज बारिश हुई। शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि वातावरण में नमी का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर….
4- विश्वकर्मा नगर के लोगों ने निकाला मार्च: 10 साल से जलभराव की समस्या, बोले- काम नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम होंगे
वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा नगर कॉलोनी में जलभराव और सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार को सड़क पर उतर आया। कॉलोनी के लोगों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर मार्च निकाला। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…
5- BHU ट्रामा सेंटर के बाहर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों में धक्का-मुक्की, छात्र के इलाज में देरी पर हंगामा
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला सी छात्रावास में रहने वाला एमए सेकंड ईयर का छात्र सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह साथी छात्रों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में छात्र ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने छात्र का इलाज जल्द शुरू करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…
6- विश्वेश्वर के शहर में पूजे जाएंगे प्रथमेश, प्लास्टर ऑफ पेरिस से बन कर तैयार हुई प्रतिमा
वाराणसी में प्रथमेश यानी भगवान यानी भगवान गणेश के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। 14 सितंबर से शहर के कई इलाकों में गणपति की मूर्तियां बैठाई जाएगी। इसमें रेशम कटरा की मूर्ती विशेष होगी। वहीं इस वर्ष भी मूर्तिकार गणपति की मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर….
7- वाराणासी में पुलिस अफसर गोद लेकर थानों की सूरत संवारेंगे, सीपी ने चौक और DIG ने कैंट थाना चुना
वाराणसी पुलिसिंग में परिवर्तन के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल नए प्रयोग कर रहे हैं। सड़कों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था में फेल हुए अफसरों को अब थानावार जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए अफसर थानों को गोद लेंगे। पढ़ें पूरी खबर….
8- BHU में साल में 2 बार होगी पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया:दूसरे चरण की तैयारी शुरू, विद्वत परिषद ने लिया फैसला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को अधिक अवसर आधारित और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय में अब साल में दो बार पीएचडी प्रवेश लेने की व्यवस्था के तहत दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…
9- वाराणसी में गणेश पंडाल में मुस्लिम युवकों ने किया विवाद:कमेटी अध्यक्ष और मजदूरों से मारपीट और गाली-गलौज
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के रानी बाजार तालाब के पास गणेश पूजा पंडाल बनाने के दौरान विवाद हो गया। रविवार सुबह जमीन तैयार करते समय यह घटना हुई। आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के दो युवकों ने पंडाल के अध्यक्ष टिंकू मोदनवाल और वहां काम कर रहे मजदूरों से मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर…
10- काशी की सुमेधा के कमाल से भारत को रजत:वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में 18 साल बाद जीता रजत पदक, ईरान को गोल्ड
वाराणसी की दिव्यांग निशानेबाज सुमेधा पाठक ने वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिला दिया। सुमेधा और उनकी टीम और जापान में होने वाले पैरा एशियाड में शामिल होने जाएंगी। सुमेधा की टीम ने 10 मीटर एयरपिस्टल की पी-2 कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। पढ़ें पूरी खबर….
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


