चंद्रबाबू नायडू ने योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में मांगी 10 एकड़ जमीन, जानिए क्या है आंध्र सीएम का मेगा प्लान
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश सरकार से 5 से 10 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री इस जमीन पर क्या बनाना चाहते हैं, आइए जानते हैं। अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश सरकार से 5 से 10 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री इस जमीन पर क्या बनाना चाहते हैं, आइए जानते हैं।
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में 10 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है। नायडू यहां भगवान वेंकटेश्वर यानी बालाजी का मंदिर बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि इससे अयोध्या और तिरुपति जैसे दो प्रमुख तीर्थस्थलों के बीच धार्मिक जुड़ाव मजबूत होगा। वाराणसी-वडनगर सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नायडू ने यह प्रस्ताव रखा।
जमीन उपलब्ध कराने की मांग
चंद्रबाबू नायडू ने भगवान राम और भगवान वेंकटेश्वर के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि राम त्रेता युग के देवता हैं, जबकि भगवान वेंकटेश्वर को कलयुग का देवता माना जाता है। इसी आधार पर उन्होंने अयोध्या में बालाजी मंदिर के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। नायडू ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से 5 से 10 एकड़ जमीन देने का अनुरोध करते हैं ताकि अयोध्या में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाया जा सके। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया।
मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से 5 से 10 एकड़ जमीन देने का अनुरोध करता हूं ताकि अयोध्या में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाया जा सके।
चंद्रबाबू नायडू
पीएम मोदी की तारीफ की
अपने संबोधन में नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए गठबंधन के नेतृत्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में राजनीतिक मतभेदों को अलग रखते हुए देश के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने मोदी को सही समय पर सही नेता बताया और एनडीए की एकता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने भारत की प्रमुख नदियों को आपस में जोड़ने की अपनी पुरानी मांग भी दोहराई। उन्होंने ब्रह्मपुत्र, गंगा, महानदी, गोदावरी और कावेरी को जोड़ने की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे देश का विकास और तेज हो सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस तरह की बड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।
लेखक के बारे मेंराहुल महाजनराहुल महाजन नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों की खबरें कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका अनुभव 12 साल से अधिक का है। राहुल महाजन ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। इससे पहले उन्होंने न्यूज़18 हिंदी में छह साल तक बतौर वरिष्ठ संवाददाता काम किया। 2014 में जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वहां उन्होंने बतौर कॉपी एडिटर काम किया। दो साल तक टीवी में काम करने के बाद राहुल ने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। 2016 से अब तक यह सफर लगातार जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वह @rahuljuly14 के नाम से सक्रिय हैं।
विशेषज्ञता:
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को राहुल महाजन रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने हरियाणा और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों को कवर किया है। इसके साथ ही हाल ही में हुए महाराष्ट्र निकाय चुनावों को भी उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कवर किया।
पत्रकारिता अनुभव:
हिंदुस्तान टाइम्स, यू कनेक्ट, आज समाज, ईटीवी, प्रदेश 18, न्यूज़18 हिंदी और वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर राहुल महाजन को 12 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिमाचल की राजधानी शिमला से की थी। इसके बाद वे चंडीगढ़ में कार्यरत रहे हैं।
शिक्षा:
राहुल महाजन ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। यहां से मास्टर डिग्री लेने के बाद उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


