मेमू ट्रेनों का वाराणसी तक परिचालन 10 अक्टूबर तक बंद
मेमू ट्रेनों का वाराणसी तक परिचालन 10 अक्टूबर तक बंद दिलदारनगर। पटना से वाराणसी तक सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। काशी रेलपटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर का वाराणसी तक परिचालन 14 सितंबर से 10 अक दिलदारनगर। पटना…

सौजन्य से:- Hindustan
मेमू ट्रेनों का वाराणसी तक परिचालन 10 अक्टूबर तक बंद
दिलदारनगर। पटना से वाराणसी तक सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। काशी रेलपटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर का वाराणसी तक परिचालन 14 सितंबर से 10 अक
दिलदारनगर। पटना से वाराणसी तक सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर कॉनकोर्स फाउंडेशन के निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि बढ़ा दी गई है। इसके चलते 63233/63226 पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर का वाराणसी तक परिचालन 14 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा। ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाकर वहीं से पटना लौटेगी। इसके अलावा 63229 आरा-बनारस और 63230 बनारस-आरा मेमू भी 14 सितंबर से 10 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। यात्रियों को उम्मीद थी कि 14 सितंबर से सेवा बहाल हो जाएगी, लेकिन ट्रैफिक ब्लॉक बढ़ने से अब 10 अक्टूबर तक राहत नहीं मिलेगी।
ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से दिलदारनगर और आसपास के करीब तीन दर्जन गांवों के छात्र, नौकरीपेशा, व्यापारी और दैनिक यात्री परेशान हैं। कम आय वाले यात्रियों को भी वाराणसी आने-जाने में दिक्कत होगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


