अमेठी को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 10.36 करोड़ की लागत से चमकेगा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क
यूपी के अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी पार्क को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यूपी सरकार इस पार्क पर 10.36 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। डॉ. आशीष कुमार त्रिपाठी, अमेठी:…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी के अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी पार्क को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यूपी सरकार इस पार्क पर 10.36 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो गया है।
डॉ. आशीष कुमार त्रिपाठी, अमेठी: महान सूफी संत और कालजयी महाकाव्य 'पद्मावत' के रचयिता मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को उत्तर प्रदेश सरकार एक नई पहचान देने जा रही है। प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा अमेठी के जायस में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को 'सूफी-कबीर सर्किट' के तहत 10.36 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक पर्यटन और साहित्यिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अक्टूबर 2026 तक इसे पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कभी उपेक्षा का शिकार होकर अस्तबल के रूप में इस्तेमाल होने की स्थिति में पहुंचा जायसी शोध संस्थान अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनने जा रहा है। सरकार का उद्देश्य इस उपेक्षित विरासत को उसका खोया हुआ सम्मान लौटाना और युवा पीढ़ी को जायसी के साहित्यिक योगदान से जोड़ना है।
आधुनिक लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम
मौजूदा शोध संस्थान को एक आधुनिक लाइब्रेरी में बदला जा रहा है। इसके साथ ही 120 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है। जहां लाइट एंड साउंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित होंगे।
अमृत उद्यान की तर्ज पर पार्क
जायसी पार्क को अमृत उद्यान की तर्ज पर लैंडस्केप सममित डिजाइन (Symmetrical Design) के साथ विकसित किया जा रहा है।
कलात्मक भित्तिचित्र
लाल बलुआ पत्थर से बने स्मारक की दीवारों पर जायसी के जीवन और 'पद्मावत' जैसी रचनाओं को दर्शाने वाले भित्तिचित्र (Mural Arts) उकेरे गए हैं।
आगंतुकों के लिए आधुनिक सुविधाएं
परिसर में दो सामुदायिक पार्क, ओपन जिम, मेडिटेशन, वॉकिंग जोन, एक्यूप्रेशर मार्ग, बच्चों का प्ले एरिया और विशाल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इस परियोजना के पूरे होने से अमेठी में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सूफी-कबीर सर्किट को मजबूती मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और साहित्यिक चेतना का विकास होगा।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


