यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग - up uttarakhand rajya sabha elections announced for oct 16
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। इन सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा। HighLights - चुनाव आयोग…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। इन सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा।
HighLights
- चुनाव आयोग ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव घोषित किया।
- उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर भी चुनाव का ऐलान।
- मतदान और मतगणना दोनों 16 अक्टूबर को ही संपन्न होंगे।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। चुनाव आयोग ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की भी एक सीट पर चुनाव का एलान किया है।
चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, द्विवार्षिक चुनावों में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने के कारण नवंबर में यह 10 सीटें खाली हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश से रिटायर होने वाले राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और डॉ दिनेश शर्मा शामिल हैं।
क्या है चुनाव का शेड्यूल?
राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा और नामांकन 6 अक्टूबर को बंद होंगे। नॉमिनेशन की जांच 7 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। वोटिंग 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
गोरतलब हो कि 25 नवंबर को राज्यसभा के कुल 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें भाजपा के कुल 8 सांसद हैं। वहीं एक बसपा और एक समाजवादी पार्टी का सांसद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने जारी की 42 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अब तक 87 नामों का एलान
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


