गंगा नदी चेतावनी बिंदू के 10 सेमी ऊपर बह रही: 16 जिलों समेत कानपुर-उन्नाव में बाढ़ का अलर्ट, मोहन पुरवा- NRI सिटी के बीच डायवर्जन लागू - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Unnao Flood Alert | Ganga River Water Level Rising Update गंगा नदी चेतावनी बिंदू के 10 सेमी ऊपर बह रही:16 जिलों समेत कानपुर-उन्नाव में बाढ़ का अलर्ट, मोहन पुरवा- NRI…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Unnao Flood Alert | Ganga River Water Level Rising Update
गंगा नदी चेतावनी बिंदू के 10 सेमी ऊपर बह रही:16 जिलों समेत कानपुर-उन्नाव में बाढ़ का अलर्ट, मोहन पुरवा- NRI सिटी के बीच डायवर्जन लागू
- कॉपी लिंक
कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार चौथे दिन बढ़ गया है। शनिवार को सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 113.10 मीटर पहुंच गया। शुक्लागंज में नदी का पानी चेतावनी बिंदु से करीब 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। यहां चेतावनी बिंदू 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर पर है। लगातार बढ़ते जलस्तर से गंगा किनारे बसे कटरी क्षेत्र के गांवों में चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने के साथ राहत और बचाव से जुड़ी टीमों को अलर्ट कर दिया है।
शनिवार सुबह गंगा बैराज पर जलस्तर 114.75 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। 4,21,854 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं नरौरा से 77,819 क्यूसेक और हरिद्वार से 89,197 क्यूसेक पानी गंगा नदी में आया है।
16 से अधिक जिलों में अलर्ट, अफसरों को निगरानी के निर्देश गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अलर्ट वाले जिलों में फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और बलिया शामिल हैं।
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने अधिकारियों से नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव के कदम उठाने को कहा है।
कानपुर-उन्नाव में भी बढ़ी सतर्कता कानपुर और उन्नाव में गंगा किनारे बसे गांवों तक पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील के साथ राहत से जुड़े इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
अगले कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव से जुड़ी टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
फर्रुखाबाद में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ गेज स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
शुक्रवार रात 11 बजे फतेहगढ़ में गंगा का जलस्तर 137.600 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान भी 137.600 मीटर है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार नदी का जलस्तर अभी लगातार बढ़ने की आगे भी आशंका है।
बाढ़ के चलते कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कानपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। मोहन पुरवा से NRI सिटी कट के बीच आने वाले प्रभावित ग्रामों में बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा बनाकर आवागमन नियंत्रित किया जा रहा है।
यातायात पुलिस के मुताबिक व्यवस्था लागू
यस कोठारी से गंगा बैराज जाने वालों का बदला रूट यस कोठारी से गंगा बैराज की ओर जाने वाले सभी वाहन मोहन पुरवा से दाहिनी ओर दूसरी लेन में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वाहन बनियापुरवा होते हुए NRI सिटी की ओर जाएंगे।
NRI कट से वाहन दोबारा अपनी निर्धारित लेन में आकर आगे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
गंगा बैराज से यस कोठारी आने वालों को राहत गंगा बैराज से यस कोठारी की ओर आने वाले वाहनों के लिए कोई अतिरिक्त डायवर्जन नहीं किया गया है। इस दिशा में वाहन अपनी निर्धारित लेन में बाईं ओर चलते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
प्रभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील यातायात पुलिस ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण मोहन पुरवा से NRI सिटी कट के बीच सीमा क्षेत्र में आने वाले कुछ गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें।
परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413
एंबुलेंस को तुरंत रास्ता देने की अपील यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर एंबुलेंस दिखाई देने पर उसे तुरंत रास्ता दें। वाहन चालकों की जागरूकता, संवेदनशीलता किसी मरीज के अनमोल जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


