होमक्राइमकोचिंग से छूटे तो चले गए गंगा स्नान को, प्रयागराज के झूंसी में 10वीं के दो छात्र डूबे; पुलिस ने बरामद किया शव - 10th graders two drown in overflowing ganga at jhunsi prayagraj
क्राइम

कोचिंग से छूटे तो चले गए गंगा स्नान को, प्रयागराज के झूंसी में 10वीं के दो छात्र डूबे; पुलिस ने बरामद किया शव - 10th graders two drown in overflowing ganga at jhunsi prayagraj

कोचिंग से छूटे तो चले गए गंगा स्नान को, प्रयागराज के झूंसी में 10वीं के दो छात्र डूबे; पुलिस ने बरामद किया शव प्रयागराज के झूंसी में कोचिंग से छूटने के बाद गंगा स्नान करने गए 10वीं के दो छात्र उफनाई नदी में ...और पढ़ें H…

Jagran के अनुसार6 सितंबर 2026 को 07:31 pm बजे
कोचिंग से छूटे तो चले गए गंगा स्नान को, प्रयागराज के झूंसी में 10वीं के दो छात्र डूबे; पुलिस ने बरामद किया शव - 10th graders two drown in overflowing ganga at jhunsi prayagraj

सौजन्य से:- Jagran

कोचिंग से छूटे तो चले गए गंगा स्नान को, प्रयागराज के झूंसी में 10वीं के दो छात्र डूबे; पुलिस ने बरामद किया शव

प्रयागराज के झूंसी में कोचिंग से छूटने के बाद गंगा स्नान करने गए 10वीं के दो छात्र उफनाई नदी में ...और पढ़ें

HighLights

- कोचिंग छूटने पर गंगा स्नान को गए थे, एक सकुशल

- झूंसी में हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के निकट हादसा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। साेहम आश्रम झूंसी के समीप रविवार दोपहर गंगा स्नान कर रहे दो छात्र नदी में डूब गए। यह देखकर नदी के बाहर खड़े तीसरे छात्र ने मदद की आवाज लगाई तो लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर जल पुलिस के गोताखोर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकीं थीं। यह देखकर मौके पर मौजूद दोनों के स्वजन बिलखने लगे।

आवास विकास कॉलोनी व कटका के निवासी थे छात्र

झूंसी थानांतर्गत कटका निवासी अरुण कुमार विश्वास मछली बेचने समेत अन्य कारोबार करते हैं। उनका इकलौता 15 वर्षीय पुत्र अर्पण विश्वास हाईस्कूल में पढ़ता था। उसके साथ आवास विकास कॉलोनी झूंसी सेक्टर 10 निवासी रविकांत सिंह का 15 वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप सिंह भी हाईस्कूल में था। साथ ही कटका निवासी सुमित यादव पुत्र मनोज यादव भी उसी कक्षा में पढ़ता है।

कोचिंग से जल्दी छुट्टी हो गई थी

रविवार को अतिरिक्त क्लास थी, जिस कारण तीनों एक साथ आवास विकास कॉलोनी झूंसी स्थित कोचिंग में पढ़ने गए। दोपहर में निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही कोचिंग से छुट्टी हो गई। अर्पण, रुद्र प्रताप सिंह व सुमित यादव गंगा स्नान के लिए सोहम आश्रम के समीप पहुंचे। सुमित ने स्नान करने से मना कर दिया और नदी के पास बैठ गया। जबकि अर्पण व रुद्र प्रताप स्नान करने लगे।

जल पुलिस के गोताखोरों ने बरामद किया शव

इसी दौरान अचानक दोनों डूबने लगे। यह देखकर सुमित ने मदद की आवाज लगाई। कुछ दूर पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। खबर पाकर कुछ ही देर में जल पुलिस के गोताखोर आ गए। दोनों की तलाश शुरू की गई और आधे घंटे बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें