होमक्राइमवाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: सीएम योगी ने बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण, शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ीं 100-मीटर रेस - Varanasi News
क्राइम

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: सीएम योगी ने बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण, शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ीं 100-मीटर रेस - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi News | CM Yogi Adityanath Flood Survey & Teachers 100m Race वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सीएम योगी ने बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण, शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ीं…

bhaskar.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 01:31 am बजे
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:  सीएम योगी ने बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण, शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ीं 100-मीटर रेस - Varanasi News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi News | CM Yogi Adityanath Flood Survey & Teachers 100m Race

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सीएम योगी ने बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण, शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ीं 100-मीटर रेस

- कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पुलिस लाइन पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से वरुणा नदी और गंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों क

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. वाराणसी में रीलबाजी में युवक को लगी गोली, घायल की ट्रॉमा में हालत गंभीर

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यौहरियापुर गांव में शनिवार दोपहर में रील बनाने के दौरान अचानक चली गोली से गांव का ही रहने वाला 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

2. वाराणसी में अगले 48 घंटे बाद फिर होगी तेज बारिश, 16 मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित

वाराणसी में आज सुबह का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे है। आसमान में हल्के बादल हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बाद तेज बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर…

3. वाराणसी में वरुणा की बाढ़ से डूबे बुनकरों के करघे, लाखों का हुआ नुकसान

'हमारे पास दो लूम हैं। दोनों 10 दिन से बंद हैं क्योंकि लूम में पानी आ गया है। इसके निकलने में अभी समय लगेगा। तब तक कारोबार बंद है और घर का भरण-पोषण कैसे करें। इसके बारे में सोचना पड़ता है। क्योंकि जा तक पूरी जमीन सूख नहीं जाएगी लूम स्टार्ट नहीं होगा। वरना मकान के साथ ही साथ साड़ी को भी नुकसान होगा। ऐसे में सरकार को चाहिए की हमारी मदद करे।' पढ़ें पूरी खबर…

4. मंगला आरती में बाबा विश्वनाथ के साथ विराजे लड्डू गोपाल

काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मंत्रोच्चारण, डमरू वादन और भक्ति गीतों के बीच मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाई। पढ़ें पूरी खबर…

5. वाराणसी में जलजमाव की समस्या पर चक्का जाम, विधायक के पहुंचते ही मुर्दाबाद का नारा लगाया

वाराणसी में शनिवार की सुबह खोजवा पुस्तकालय गली से गुरुधाम राम मंदिर तक लंबे समय से बनी सीवर की समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश एक बार भड़क गया। सीवर चोक होने और गली में लगातार जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार को दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

6. वाराणसी में शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ीं 100-मीटर रेस, 15 सेकेंड में नंदनी ने रेस जीती

वाराणसी में शिक्षा दिवस पर जगह-जगह आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी के विकास इंटर काॅलेज में भी शिक्षिकों के लिए विभिन्न आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर और 200 मीटर की रेस भी कराई गई। जिसमें शिक्षिकाएं साड़ी में चॉक-डस्टर छोड़कर फर्राटा भरते दिखाई दीं। पढ़ें पूरी खबर…

7. काशी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; देखें तस्वीरें

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कान्हा के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से रात तक जय श्री कृष्ण के नारे गूंज रहें हैं। काशी के मंदिरों में हर कोई कृष्ण भक्ति के रंग में रमा और रचा रहा। वही काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी काफी खास रही। विश्वविद्यालय के 13 छात्रावासों में अद्भुत झांकियां खुद छात्र-छात्राओं ने तैयार की थी। पढ़ें पूरी खबर…

8. UGC रोल बैक को लेकर काशी में आंदोलन, 8 दिनों से हो रहा प्रदर्शन

UGC गाइडलाइन को वापस लेने की मांग को लेकर काशी में 8 दिनों से चल रहा आंदोलन अब लंबा चलने के संकेत दिए गए हैं। 29 अगस्त से शास्त्रीघाट पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के आठवें दिन रविवार को महापंचायत बुलाई गई। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

9. राजातालाब SDM के सामने तहसील में भ्रष्टाचार की खुली पोल, लेखपाल को फटकारा

राजातालाब तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भ्रष्टाचार की शिकायत ने तहसील के कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। बेनीपुर निवासी रामसूरत ने आरोप लगाया कि खतौनी में नाम की गलती सुधारने का आदेश नायब तहसीलदार न्यायालय से मिला था। इसके बावजूद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश जायसवाल उन्हें करीब 18 महीने से परेशान कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

10. वाराणसी में सीएम योगी ने बाढ़ का किया हवाई सर्वेक्षण

वाराणसी में शनिवार को सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पुलिस लाइन पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से वरुणा नदी और गंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें