आईजीआरएस निस्तारण में बाराबंकी पुलिस यूपी में नंबर-1: 21 थानों ने भी पहला स्थान, एसपी बोले- जनता का विश्वास मजबूत करना प्राथमिकता - Nawabganj News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Barabanki - Nawabganj - Barabanki Police Tops Uttar Pradesh In IGRS Ranking | SP Arpit Vijayvargiya आईजीआरएस निस्तारण में बाराबंकी पुलिस यूपी में नंबर-1:21 थानों ने भी पहला स्थान, ए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Barabanki
- Nawabganj
- Barabanki Police Tops Uttar Pradesh In IGRS Ranking | SP Arpit Vijayvargiya
आईजीआरएस निस्तारण में बाराबंकी पुलिस यूपी में नंबर-1:21 थानों ने भी पहला स्थान, एसपी बोले- जनता का विश्वास मजबूत करना प्राथमिकता
- कॉपी लिंक
बाराबंकी पुलिस ने जनशिकायतों के समाधान में प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बाराबंकी पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, जिले के 21 थानों ने भी अपने-अपने वर्ग में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
एसपी के निर्देशन में तैयार हुई प्रभावी रणनीति
इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई प्रभावी निगरानी को दिया जा रहा है। अधिकारियों ने शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनके निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।
हर शिकायत की हुई मौके पर जांच
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया गया। शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं किया गया, बल्कि मौके पर जाकर सत्यापन कराया गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया गया।
21 थानों ने भी प्रदेश में मारी बाजी
बाराबंकी पुलिस की इस उपलब्धि में जिले के थानों की भूमिका भी अहम रही। जिले के 21 थानों ने अपने-अपने वर्ग में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। इससे जिले में शिकायत निस्तारण की बेहतर कार्यप्रणाली का प्रदर्शन हुआ है।
नियमित समीक्षा और निगरानी बनी सफलता की वजह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतों की समयबद्ध समीक्षा, जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश और लगातार पर्यवेक्षण के कारण यह सफलता मिली है। आईजीआरएस से जुड़ी प्रत्येक शिकायत पर विशेष नजर रखी गई, जिससे लंबित मामलों को समय पर निस्तारित किया जा सका।
एसपी ने टीम को दी बधाई
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आईजीआरएस सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जनता के विश्वास को मजबूत करने पर जोर
एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि जनता में भरोसा कायम करना भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी तरीके से शिकायतों का समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत किया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी का सपा पर हमला, कहा- सदन नहीं, जनता के हितों को किया बाधित - yogi adityanath slams sp for obstructing up budget discussion

इलाहाबाद HC जांचेगा कि समय से क्यों नहीं करवाए जा सके पंचायत चुनाव, यूपी सरकार से तलब किया रिकॉर्ड

यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!


