होमराजनीतिग्रीन एनर्जी में यूपी का जलवा: 'पीएम सूर्य घर' योजना में लखनऊ देश में नंबर-1, टॉप-100 में यूपी के 17 जिले शामिल - lucknow tops india in rooftop solar up shines in green energy
राजनीति

ग्रीन एनर्जी में यूपी का जलवा: 'पीएम सूर्य घर' योजना में लखनऊ देश में नंबर-1, टॉप-100 में यूपी के 17 जिले शामिल - lucknow tops india in rooftop solar up shines in green energy

ग्रीन एनर्जी में यूपी का जलवा: 'पीएम सूर्य घर' योजना में लखनऊ देश में नंबर-1, टॉप-100 में यूपी के 17 जिले शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' में उत्…

jagran.com के अनुसार1 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
ग्रीन एनर्जी में यूपी का जलवा: 'पीएम सूर्य घर' योजना में लखनऊ देश में नंबर-1, टॉप-100 में यूपी के 17 जिले शामिल - lucknow tops india in rooftop solar up shines in green energy

सौजन्य से:- jagran.com

ग्रीन एनर्जी में यूपी का जलवा: 'पीएम सूर्य घर' योजना में लखनऊ देश में नंबर-1, टॉप-100 में यूपी के 17 जिले शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लखनऊ देश में नंबर- ...और पढ़ें

HighLights

- लखनऊ रूफटॉप सोलर संयंत्रों में देश में नंबर-1 स्थान पर।

- 'पीएम सूर्य घर' योजना में यूपी के 17 जिले टॉप-100 में।

- राज्य में सौर ऊर्जा से मिल रहा दोहरा लाभ और पर्यावरण संरक्षण।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा (Clean & Green Energy) के क्षेत्र में रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूफटॉप सोलर ऊर्जा को जन-जन तक पहुँचाने में यूपी ने देश भर में शानदार प्रदर्शन किया है। देश के शीर्ष 100 जनपदों की राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के अकेले 17 जनपदों ने अपनी जगह बनाई है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल प्रदेश में सौर ऊर्जा के तेजी से बढ़ते विस्तार को दर्शाती है, बल्कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा-आत्मनिर्भर बनने के सपने को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

लखनऊ का जलवा बरकरार: 1.24 लाख संयंत्रों के साथ देश में नंबर-1

यूपी नेडा (UPNEDA) के निदेशक रविन्दर सिंह के अनुसार, इस राष्ट्रीय सूची में प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना के साथ पूरे देश में प्रथम (नंबर-1) स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश में 10वां स्थान (48,829 संयंत्र) हासिल किया है। इसके अलावा, औद्योगिक नगरी कानपुर नगर 14वें स्थान (43,289 संयंत्र) पर रहकर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में हरित ऊर्जा अपनाने की नई मिसाल पेश कर रहा है।

सस्ता बिल और अतिरिक्त कमाई: आम जनता को मिल रहा दोहरा लाभ

प्रदेश के 17 जिलों का देश के टॉप 100 में शामिल होना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि राज्य में रूफटॉप सोलर को लेकर जागरूकता, सरकारी प्रोत्साहन और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बहुत तेजी से बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के कारण लाखों उपभोक्ता इस योजना से जुड़ रहे हैं। रूफटॉप सोलर से न केवल आम जनता के भारी-भरकम बिजली बिलों में बड़ी बचत हो रही है, बल्कि उत्पादित अतिरिक्त बिजली को सीधे ग्रिड में भेजकर लोग आर्थिक लाभ भी कमा रहे हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी नया बल मिल रहा है।

ईज़ी पोर्टल और त्वरित सब्सिडी ने बढ़ाई अभियान की रफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए व्यापक जनजागरूकता अभियान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के सरलीकरण, समयबद्ध स्वीकृतियों तथा डिस्कॉम और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय ने इस मुकाम को हासिल करने में मुख्य भूमिका निभाई है। सब्सिडी वितरण की पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था के कारण प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने की होड़ लगी है। जिस गति से यूपी में सोलर पैनल लग रहे हैं, उससे यह साफ है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरे देश के क्लीन एनर्जी सेक्टर का सबसे बड़ा हब बनकर उभरेगा।

खबरें और भी

राष्ट्रीय रैंकिंग: देश के टॉप 100 में यूपी के प्रमुख 17 जनपद

शीर्ष 100 की सूची में 17 जनपदों का दबदबा और लखनऊ का लगातार पहले पायदान पर बने रहना यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश की हरित ऊर्जा क्रांति (Green Energy Revolution) का नेतृत्व कर रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें