वाराणसी सहित पूर्वांचल के लिए मौसम विभाग ने रिवाइज किया अलर्ट, यूपी में सप्ताह भर मौसम का रहेगा यह हाल - weather department revises alert for purvanchal including varanasi here is the weather outlook for up for the week
वाराणसी सहित पूर्वांचल के लिए मौसम विभाग ने रिवाइज किया अलर्ट, यूपी में सप्ताह भर मौसम का रहेगा यह हाल मौसम विभाग ने वाराणसी और पूर्वांचल के लिए संशोधित अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी सहित पूर्वांचल के लिए मौसम विभाग ने रिवाइज किया अलर्ट, यूपी में सप्ताह भर मौसम का रहेगा यह हाल
मौसम विभाग ने वाराणसी और पूर्वांचल के लिए संशोधित अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में बादलों ने तापमान गिराया है और मानसूनी सक्रियता चरम पर है, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है।
HighLights
- मौसम विभाग ने वाराणसी पूर्वांचल के लिए अलर्ट संशोधित किया।
- अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।
- मानसूनी सक्रियता चरम पर, वातावरण में नमी बरकरार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम विभाग ने रिपोर्ट को रिवाइज किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख बारिश की ओर होगा। सोमवार को वातावरण का रुख बादलों की ओर बना रहा और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बीते चौबीस घंटों में बादलों ने पानी और पारा दोनों गिराया है, वातावरण में नमी का असर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में लोकल हीटिंंग का असर होने पर बादलों के पानी गिराने का अनुमान जताया गया है। मानसूनी सक्रियता अब चरम पर है। लिहाजा बारिश का दौर मानसून के दौरान नजर आएगा। हालांकि अलनीनो का असर होने का अनुमान जताया जा रहा था लेकिन मानसून औसत के करीब पानी गिरा चुका है।
सोमवार की सुबह बादलों की सक्रियता के बीच हुई, रात में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ उमस में इजाफा हुआ, लिहाजा माना जा रहा है कि उमस के साथ ही अब बारिश भी आने वाले समय में हो सकती है। हालांकि उमस के बीच पुरवा ने लोगों को राहत तो दी है और बारिश की संभावना होने के बाद भी दिन की धूप तल्ख असर दिखा सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान भी जताया है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.0°C डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 001.5mm तक बारिश भी दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम आर्द्रता 80% और अधिकतम 91% दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि वातावरण में नमी का स्तर बरकरार रहा तो आगे भी बारिश की संभावना बनी रहनी तय है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोंडा रेलखंड में इंटरलॉकिंग कार्य, कानपुर आने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी - kanpur train diversions gorakhpurgonda rail work affects routes

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बारिश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी किया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता - the threat of rain persists in purvanchal including varanasi the imd has issued this alert

UP Weather 7 October: यूपी में फिर बढ़ी गर्मी से राहत के आसार, बारिश से गिरेगा तापमान


