UP Weather Today: आज और कल लखनऊ समेत 35 जिलों में बरसेंगे बादल, आठ से थमेगा बारिश का दौर - up weather heavy rain alert for lucknow 35 districts
UP Weather Today: आज और कल लखनऊ समेत 35 जिलों में बरसेंगे बादल, आठ से थमेगा बारिश का दौर पिछले 10-12 दिनों से प्रदेश में जारी बारिश का दौर गुरुवार और शुक्रवार को करीब 35 जिलों में भारी वर्षा के अलर्ट के साथ जारी रहेगा। श…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather Today: आज और कल लखनऊ समेत 35 जिलों में बरसेंगे बादल, आठ से थमेगा बारिश का दौर
पिछले 10-12 दिनों से प्रदेश में जारी बारिश का दौर गुरुवार और शुक्रवार को करीब 35 जिलों में भारी वर्षा के अलर्ट के साथ जारी रहेगा। शनिवार से बारिश में ...और पढ़ें
HighLights
- गुरुवार-शुक्रवार को 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
- शनिवार से बारिश में कमी, 10-15 अगस्त तक हल्की वर्षा।
- लखनऊ में अधिकतम 32.9, न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले 10-12 दिनों से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। इसका सर्वाधिक असर पूर्वी यूपी और तराई के जिलों में रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को करीब 35 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट है, लेकिन शनिवार से इसमें कमी आएगी।
लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में छिटपुट बरसात के पूर्वानुमान हैं। 10 से 15 अगस्त तक बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में तो तीन-चार डिग्री सेल्सियस ही वृद्धि के आसार हैं, पर उमस बढ़ेगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कौशांबी, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, इटावा, औरैया और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छा बारिश का पूर्वानुमान है।
राजधानी में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं छिटपुट बरसात भी हुई, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत
हमीरपुर में सीजन की सर्वाधिक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हमीरपुर में सीजन में सबसे अधिक 150 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बांदा में 113.2 मिलीमीटर, खीरी में 95 मिलीमीटर, सुल्तानपुर में 73 और प्रयागराज में 65 मिलीमीटर बारिश हुई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Weather Update: पूरा यूपी मानसून की जद में, आज बांदा और चित्रकूट समेत इन 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवरियों के दो समूहों के बीच झड़प में कांस्टेबल घायल हो गया

UP Weather: लखनऊ सहित 50 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली - up weather forecast imd alert lighting and heavyrain fall till 7 august lucknow agra meerut moradabad bareilly aaj ka mausam


