वाराणसी में मौसम का असर: आसमान में आंधी, एयरपोर्ट पर इंतजार, तीन विमानों की नहीं हो सकी लैंडिंग, लखनऊ डायवर्ट
{"_id":"6ac3ef885a43e4b2770ffdc3","slug":"bad-weather-and-strong-storm-in-varanasi-diverted-three-flights-to-lucknow-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मौसम का असर: आसमान में आंधी, एयरप…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac3ef885a43e4b2770ffdc3","slug":"bad-weather-and-strong-storm-in-varanasi-diverted-three-flights-to-lucknow-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मौसम का असर: आसमान में आंधी, एयरपोर्ट पर इंतजार, तीन विमानों की नहीं हो सकी लैंडिंग, लखनऊ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मौसम का असर: आसमान में आंधी, एयरपोर्ट पर इंतजार, तीन विमानों की नहीं हो सकी लैंडिंग, लखनऊ डायवर्ट
Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
सार
वाराणसी में खराब मौसम और तेज आंधी के चलते तीन विमानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। बंगलूरू से दो और हैदराबाद से आया एक विमान वाराणसी में नहीं उतर सका।
विज्ञापन
विस्तार
अचानक बदले मौसम, तेज आंधी और कम दृश्यता के कारण सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित रहा। वाराणसी एयरपोर्ट पर आ रहे तीन विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। सुरक्षा के मद्देनजर एटीसी के निर्देश पर उन्हें लखनऊ डायवर्ट किया गया। इनमें बंगलूरू से आने वाले दो और हैदराबाद का एक विमान शामिल था।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 1540 विमान बंगलूरू से शाम 5:55 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी और विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, इंडिगो का 6ई 6596 विमान बंगलूरू से शाम 5:45 बजे के बजाय 6:15 बजे वाराणसी पहुंचा, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे भी लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। इसी तरह इंडिगो का 6ई 501 विमान हैदराबाद से वाराणसी पहुंचा था।
विज्ञापन
मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण इसकी भी लैंडिंग नहीं हो सकी और उसे लखनऊ भेज दिया गया। इससे वाराणसी एयरपोर्ट पर इन उड़ानों के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीनों विमानों ने रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच लखनऊ से वाराणसी के लिए उड़ान भरी।
वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए। अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लैंडिंग का निर्णय लिया जाता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मौसम देगा सरप्राइज! दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, यहां होगी भारी बारिश

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा - up weather rain hailstorm alert for lucknow temperature drop

UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी


