होम›क्राइम›यूपी पुलिस कांस्टेबल: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, कब से कब तक होगी परीक्षा, बोर्ड ने क्या जरूरी निर्देश दिए?
क्राइम

यूपी पुलिस कांस्टेबल: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, कब से कब तक होगी परीक्षा, बोर्ड ने क्या जरूरी निर्देश दिए?

यूपी पुलिस कांस्टेबल: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, कब से कब तक होगी परीक्षा, बोर्ड ने क्या जरूरी निर्देश दिए? UP Police Constable Physical: उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 आरक्षी पदों पर भर्ती के अगले चरण की तारीखें घोषित…

Amar Ujala के अनुसार24 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
यूपी पुलिस कांस्टेबल: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, कब से कब तक होगी परीक्षा, बोर्ड ने क्या जरूरी निर्देश दिए?

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी पुलिस कांस्टेबल: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, कब से कब तक होगी परीक्षा, बोर्ड ने क्या जरूरी निर्देश दिए?

UP Police Constable Physical: उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 आरक्षी पदों पर भर्ती के अगले चरण की तारीखें घोषित हो गई हैं। अभिलेखों की समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्तूबर से शुरू होगी और 8 अक्तूबर को समाप्त होगी। जिलेवार तिथियां देखें...

विस्तार

UP Police Constable Physical Dates OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। यह भर्ती 32,679 पदों को भरने के लिए की जा रही है।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्तूबर 2026 से 7 अक्तूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में पीईटी के लिए 8 अक्तूबर 2026 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

किन अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया है?

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी। इसका परिणाम बोर्ड ने 31 जुलाई 2026 को जारी किया था।

लिखित परीक्षा के अंकों का प्रसामान्यीकरण करने के बाद न्यूनतम अर्हकारी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में से अंकों की श्रेष्ठता और उत्तर प्रदेश में लागू आरक्षण के संबंधित प्रावधानों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया था।

इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) कराया गया। अब इस चरण में सफल और औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

किस जिले में कब होगी पीईटी?

पीईटी की निर्धारित तारीखों का विवरण इस प्रकार है:

यानी अधिकांश जिलों में परीक्षा 1 से 7 अक्तूबर के बीच होगी, जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा 8 अक्तूबर तक चल सकती है।

औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों का क्या होगा?

- बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा किसी कारण से औपबंधिक (Provisional) रूप से पूरी हुई है।

- ऐसे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी औपबंधिक रूप से कराई जाएगी। उनका पीईटी परिणाम इस संबंध में बोर्ड की ओर से लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

पीईटी का प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

- शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तारीख से करीब एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

- अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार वहां पहुंचना होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें