यूपी: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, इकाना स्टेडियम के गेट नंबर एक पर डाले गए बड़े पत्थर
यूपी: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, इकाना स्टेडियम के गेट नंबर एक पर डाले गए बड़े पत्थर लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद इकाना स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पानी के स्टेडियम की ओर बढ़ने की आशंका को देख…

सौजन्य से:- Amar Ujala
यूपी: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, इकाना स्टेडियम के गेट नंबर एक पर डाले गए बड़े पत्थर
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद इकाना स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पानी के स्टेडियम की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए गेट नंबर एक के सामने बड़े पत्थर डाले गए हैं। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर प्रशासन और स्टेडियम प्रबंधन हालात पर नजर रख रहे हैं।
विस्तार
गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से इकाना क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नदी का पानी स्टेडियम की ओर न पहुंचे और भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्टेडियम के आसपास एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।
गोमती नदी से सटे इकाना स्टेडियम के गेट नंबर एक के सामने बड़े-बड़े पत्थर डाले गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण पानी के स्टेडियम की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। पत्थरों को फिलहाल पानी के रुख को रोकने के लिए सुरक्षा कवच के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
दर्शकों की आवाजाही पर भी नजर
मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होना है। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जलस्तर के साथ-साथ स्टेडियम के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन और स्टेडियम प्रबंधन की ओर से जलस्तर और आसपास के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: पांच घंटे कानपुर एक्सप्रेस वे पर दो किमी लंबा जाम

Kanpur NSI: चीनी से CBG-इथेनाल तक, दुनिया में गूंजा कानपुर के NSI का ज्ञान; 25 देशों तक पहुंची तकनीक - kanpur nsi from sugar technology to cbg and ethanol expertise reaches 25 countries

32 चौके और 17 छक्के, लखनऊ के किंग श्रेयस अय्यर, बना डाले 335 रन


