वीबी जीरामजी: प्रयागराज में एक ही दिन में 1.38 लाख श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, 12 अक्टूबर को विशेष अभियान - prayagraj 1 lakh 38 thousand jobs to labers on oct 12 under vb ji ram ji mission
वीबी जीरामजी: प्रयागराज में एक ही दिन में 1.38 लाख श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, 12 अक्टूबर को विशेष अभियान प्रयागराज में 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्राम…

सौजन्य से:- Jagran
वीबी जीरामजी: प्रयागराज में एक ही दिन में 1.38 लाख श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, 12 अक्टूबर को विशेष अभियान
प्रयागराज में 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण' (वीबी जीरामजी) के अंतर्गत 1.38 लाख श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।
HighLights
- जिले के 66 गांवों में खेल मैदानों का होगा निर्माण
- आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से जारी हुआ आदेश
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) से एक ही दिन में 1.38 लाख श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा। आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।
सभी ग्राम पंचायतों में 90 श्रमिकों को रोजगार
जिले में 1540 ग्राम पंचायतें हैं। हर ग्राम पंचायत में कम से कम 90 श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य दिया गया है। विकास विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि इस विशेष दिवस पर 60 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। गांवों में स्थल का चयन कर लिया गया है।
खेल मैदान में कच्चे कार्य होंगे
सीडीओ ने बताया कि अभी इन खेल मैदानों में कच्चे कार्य होंगे। बाद में बाउंड्री निर्माण सहित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। खेल मैदान के अलावा चकमार्ग का समलतीकरण, नाली, नाला, तालाब की खोदाई व सफाई सहित अन्य कार्य भी इस अभियान में होंगे।
श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश
जिले में करीब 2.43 लाख सक्रिय जाब कार्डधारक हैं। अधिक से अधिक जाब कार्डधारक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश सभी बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

BJP, SP Engaged In Staged Fight In Uttar Pradesh: AIMIM Chief Owaisi

Congress' caste reset in Uttar Pradesh: Can Brahmin-Muslim leadership deliver in 2027 assembly polls? | Mint

Varanasi-Sharjah Flight: वाराणसी से शारजाह जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेंगी 2 उड़ानें, यहां देखें नया शेड्यूल


