उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठ प्रत्याशी घोषित, उम्मीदवार अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता - bjp announces eight candidates for the rajya sabha elections in uttar pradesh the nominees are influential leaders from their respective regions
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठ प्रत्याशी घोषित, उम्मीदवार अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता BJP Rajya Sabha Candidates: भाजपा के सभी प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान विधान भवन में मुख्य…

सौजन्य से:- Jagran
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठ प्रत्याशी घोषित, उम्मीदवार अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता
BJP Rajya Sabha Candidates: भाजपा के सभी प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान विधान भवन में मुख्यमंत्री ...और पढ़ें
HighLights
- 16 अक्टूबर को दस सीटों के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव
- भाजपा ने पिछले किसी भी राज्यसभा सदस्य को दोहराया नहीं
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को आठ प्रत्याशियों का नाम घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने 16 अक्टूबर को दस सीटों के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने अपने पिछले किसी भी राज्यसभा सदस्य को दोहराया नहीं है और सारे समीकरण साधते हुए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। भाजपा के सभी प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान विधान भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
आठों प्रत्याशियों का राजनीतिक परिचय
धर्मपाल सिंह लोधी : उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री और बरेली की आंवला विधानसभा सीट से विधायक धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वह लगातार दो बार से राज्य सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
राधाकांत ओझा: प्रयागराज से आने वाले राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष चुने जा चुके हैं और विधिक क्षेत्र में प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। वह आरएसएस से भी जुड़ाव रखते रहे हैं। इसके अलावा भाजपा को प्रबुद्ध वर्ग से जोड़ने में भी सक्रिय रहे हैं। प्रयागराज उत्तरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी उन्होंने 2017 में दावेदारी की थी, लेकिन मौका नहीं मिला था।
प्रकाश पाल : वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल पूर्व में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वह संगठन को मजबूत करने में लगातार सक्रिय रहे हैं।
विद्या सागर सोनकर : मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले विद्या सागर सोनकर भाजपा के प्रमख दलित चेहरों में गिने जाते हैं। वे पूर्व में जौनपुर (मछलीशहर) से लोकसभा सांसद, उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य और उपनेता तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं।
गोपी कृष्ण पाण्डेय : वरिष्ठ संगठनकर्ता और पार्टी पदाधिकारी गोपी कृष्ण पाण्डेय लंबे समय से जमीनी स्तर पर संगठन का काम और अभियानों का संचालन संभाल रहे हैं। रसड़ा बलिया के गोपी कृष्ण पाण्डेय संगठन से जुड़े नेता रहे हैं। पार्टी के किसान मोर्चा से जुड़े रहे हैं और कई राज्यों में किसान मोर्चा के प्रभारी रह चुके हैं। वह बेहद लो-प्रोफाइल व्यक्ति हैं और अपनी उम्मीदवारी के नाम से पहले कभी चर्चा में नहीं रहे।
प्रियंका सिंह रावत : बाराबंकी से 16वीं लोकसभा की सांसद रह चुकीं प्रियंका सिंह रावत यूपी भाजपा का प्रमुख महिला चेहरा हैं। वे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
राम प्रताप सिंह चौहान : पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान वर्ष 2017 से 2022 तक आगरा की एत्मादपुर सीट से विधायक रहे हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।
श्रुति गंगवार : बरेली की अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन और सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति गंगवार आईआईटी पासआउट हैं। वे वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री हैं तथा बरेली-बहेड़ी क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट - up rajya sabha election bjp names 8 rajya sabha candidates priyanka rawat shruti gangwar

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

'औरंगजेब ने पिता शाहजहां को पानी के लिए तरसाया', पितृ पक्ष पर CM योगी ने क्यों सुनाया ये किस्सा?


