बनारस ने प्रयागराज और मेरठ का किया शिकार
बनारस ने प्रयागराज और मेरठ का किया शिकार विद्यालयीय भारोत्तोलन में बालिकाओं ने दिखाया दम फोटो- वेटलिफ्टिंग वाराणसी। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय भारोत्तोलन वाराणसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में चल र…

सौजन्य से:- Hindustan
बनारस ने प्रयागराज और मेरठ का किया शिकार
विद्यालयीय भारोत्तोलन में बालिकाओं ने दिखाया दम फोटो- वेटलिफ्टिंग वाराणसी। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय भारोत्तोलन
वाराणसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में चल रही 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को भी वाराणसी मंडल की टीमों का विभिन्न आयु वर्गों में प्रदर्शन अच्छा रहा। मेजबान टीम ने प्रयागराज और मेरठ को एकतरफा मुकाबलों में आसानी से परास्त किया। अंडर 19 बालिका आयु वर्ग में वाराणसी ने पहले प्रयागराज मंडल को 8-0 से पराजित किया। वाराणसी की रितिका प्रजापति और तनु ने आठ गोल किय्। दूसरे मैच में भी वाराणसी मंडल ने मेरठ को 8-0 से हराया। इस मैच में वाराणसी की तनु और रितिका प्रजापति ने चार - चार गोल बांटे। वाराणसी मंडल की गोलकीपर सुषमा ने कई बार शानदार बचाव किया।
इसी आयु वर्ग में बस्ती मंडल ने लखनऊ मंडल को 6-2 से हराया। अंडर 19 बालक वर्ग गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को लीग दौर में 9-5 से हराया। देवीपाटन मंडल ने झांसी मंडल को 12- 3 से हराया। मिर्जापुर मंडल ने आगरा मंडल को 8-6 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल में चित्रकूट मंडल को 4-3 गोल से हराया। प्रयागराज मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 8-1 गोल से हराया। कानपुर मंडल ने गोरखपुर मंडल को 6-1 से हराया। मेरठ मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के चीफ रेफरी डॉ. शम्स तबरेज शंपू ने बताया कि 23 अगस्त को लीग दौर के अंतिम मैच खेला जाएगा। शाम को क्वार्टर फाइनल दौर के मैच शुरू होंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: पांच घंटे कानपुर एक्सप्रेस वे पर दो किमी लंबा जाम

Kanpur NSI: चीनी से CBG-इथेनाल तक, दुनिया में गूंजा कानपुर के NSI का ज्ञान; 25 देशों तक पहुंची तकनीक - kanpur nsi from sugar technology to cbg and ethanol expertise reaches 25 countries

32 चौके और 17 छक्के, लखनऊ के किंग श्रेयस अय्यर, बना डाले 335 रन


