होम›क्राइम›आगरा पुलिस कमिश्नरेट: सिटी जोन उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में बंटेगा, शासन पहुंचा प्रस्ताव, मुहर लगने की उम्मीद
क्राइम

आगरा पुलिस कमिश्नरेट: सिटी जोन उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में बंटेगा, शासन पहुंचा प्रस्ताव, मुहर लगने की उम्मीद

आगरा पुलिस कमिश्नरेट: सिटी जोन उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में बंटेगा, शासन पहुंचा प्रस्ताव, मुहर लगने की उम्मीद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सिटी जोन दो हिस्से में बांटने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा था, जो शासन में पहुं…

ETV Bharat के अनुसार24 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
आगरा पुलिस कमिश्नरेट: सिटी जोन उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में बंटेगा, शासन पहुंचा प्रस्ताव, मुहर लगने की उम्मीद

सौजन्य से:- ETV Bharat

आगरा पुलिस कमिश्नरेट: सिटी जोन उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में बंटेगा, शासन पहुंचा प्रस्ताव, मुहर लगने की उम्मीद

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सिटी जोन दो हिस्से में बांटने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा था, जो शासन में पहुंच गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 24, 2026 at 2:46 PM IST

आगरा: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल के लिए सिटी जोन को दो हिस्से में बांटने की तैयारी है. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सिटी जोन दो हिस्से में बांटने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा था, जो शासन में पहुंच गया है. जिस पर अंतिम मोहर लगते ही आगरा पुलिस कमिश्नरेट के सिटी जोन के उत्तरी जोन और दक्षिणी जोन बन जाएंगे.

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कमिश्नरेट की बात करें, तो सिटी जोन के दो हिस्से में बांटने से पुलिसिंग और बेहतर होगी. सिटी जोन में दो डीसीपी तैनात हो जाएंगे. उत्तरी जोन में तीन सर्किल कोतवाली, सदर और ताज सुरक्षा आएंगे.

पूर्वी जोन के बमरौली कटारा थाना को ताज सुरक्षा सर्किल में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही आगरा उत्तरी जोन में तीन सर्किल और 13 थाना रहेंगे. दक्षिणी जोन में छत्ता, हरीपर्वत, लोहा मंडी और एत्मादपुर सर्किल आएंगे.

इस जोन में चार सर्किल और 14 थाने आएंगे. अभी एत्मादपुर सर्किल पश्चिमी जोन का हिस्सा है. जो शहरी सीमा से सटा है. पश्चिमी जोन के अन्य सर्किल और थाना इससे दूर है.

सिटी जोन को दो हिस्सों में बांटने के बाद पश्चिमी जोन में तीन सर्किल और नौ थाने रह जाएंगे. जिनमें खेरागढ़, सैंया और अछनेरा सर्किल हैं. इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही दो दिन के अंदर इस पर अमल शुरू हो जाएगा.

एत्मादपुर सर्किल को सिटी के दक्षिणी जोन में शामिल करने से नेशनल हाईवे 19 शहरी क्षेत्र में आ जाएगा. इसके साथ ही आगरा-अलीगढ़ हाईवे भी सिटी जोन का हिस्सा बन जाएगा. दोनों ही रास्तों पर अतिक्रमण और सड़क हादसे ज्यादा होते हैं. जिससे इन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.

दो पद सृजित करने का प्रस्ताव

आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से प्रस्ताव में पुलिस उपायुक्त दक्षिण और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय का पद सृजित करने की मांग की है. जिससे आने वाले समय में डीसीपी पश्चिम का कार्यालय शहर से शिफ्ट हो जाएगा. डीसीपी उत्तर और डीसीपी दक्षिण के कार्यालय फिलहाल कलक्ट्रेट स्थिति पुलिस ऑफिस में रहेंगे.

छोटे जिलों में नहीं होते इतने थाने

आगरा पुलिस कमिश्नरेट की बात करें तो वर्तमान में सिटी जोन में छह सर्किल और 23 पुलिस थाना मौजूद हैं. इसके साथ ही ताजमहल, आगरा किला, दयालबाग, सिकंदरा, एत्मादुद्दौला जैसे प्रमुख स्मारक सिटी जोन में आते हैं. ज्यादातर बड़े धार्मिक आयोजन शहरी क्षेत्र में होते हैं.

इस वजह से डीसीपी सिटी पर काम का बोझ अधिक रहता है. जबकि, छह सर्किल और 23 थाने छोटे जिलों में नहीं होते हैं. यूपी में कई जिले ऐसे हैं, जहां महज 12 से 15 थाने हैं.

नई व्यवस्था से जनता को होंगे ये फायदे

● सिटी जोन के दो हिस्से होने पर शहरी क्षेत्र में दो डीसीपी तैनात होंगे. जिससे वारदात पर अंकुश लगेगा.

● विवेचनाओं की मॉनिटरिंग और बढ़ जाएगी. समय पर निस्तारण पर जोर रहेगा.

● एत्मादपुर, बहरन और खंदौली थाना शहरी क्षेत्र का हिस्सा हो जाएंगे.

● जनसुनवाई के समय एक ही डीसीपी के पास भीड़ अधिक नहीं रहेगी.

● काम का बोझ कम होगा और हर मामले पर डीसीपी की नज़र रहेगी

● नेशनल हाईवे, यमुना एक्सप्रेस वे और अलीगढ़ हाईवे सिटी जोन में आ जाएंगे.

उत्तर जोन में तीन सर्किल और 13 थाने

● सर्किल कोतवाली- थाना कोतवाली, एमएम गेट, नाई की मंडी, मंटोला.

● सर्किल सदर- सदर बाजार, महिला थाना, रकाबगंज, एएचटूयू.

● सर्किल ताज सुरक्षा- पर्यटन, ताज सुरक्षा, एकता, ताजगंज, बमरौली कटारा

दक्षिण जोन में चार सर्किल और 14 थाने

● सर्किल छत्ता- थाना छत्ता, ट्रांसयमुना, कमला नगर, एत्मादउद्दौला

● सर्किल हरीपर्वत- हरीपर्वत, सिकंदरा, न्यू आगरा, साइबर थाना.

● सर्किल लोहामंडी- लोहामंडी, शाहगंज, जगदीशपुरा.

● सर्किल एत्मादपुर- थाना एत्मादपुर, बरहन, खंदौली.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें