PM आवास योजना में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, BLC में पहला और PMAY-U 2.0 में तीसरा स्थान
PM आवास योजना में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, BLC में पहला और PMAY-U 2.0 में तीसरा स्थान PM आवास योजना में UP को दो राष्ट्रीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश को पीएम आवास योजना-शहरी में मिला 2 राष्ट्रीय पुरस्कार. BLC आवासों को…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
PM आवास योजना में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, BLC में पहला और PMAY-U 2.0 में तीसरा स्थान
PM आवास योजना में UP को दो राष्ट्रीय पुरस्कार
उत्तर प्रदेश को पीएम आवास योजना-शहरी में मिला 2 राष्ट्रीय पुरस्कार. BLC आवासों को पूरा करने में पहला और PMAY-U 2.0 में तीसरा स्थान हासिल किया.
UP PM Awas Yojana: विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में उत्तर प्रदेश को दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. 5 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदेश को पीएम आवास योजना-शहरी के तहत बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला. उत्तर प्रदेश को BLC आवासों को पूरा करने के मामले में पहला और PMAY-U 2.0 के तहत आवासों की ग्राउंडिंग के मामले में तीसरा स्थान मिला है.
PM आवास योजना-शहरी में यूपी को दो पुरस्कार
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी आधारित आवास निर्माण यानी BLC घटक में कुल स्वीकृत आवासों के मुकाबले सबसे अधिक आवास पूरे करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है. इस श्रेणी में गुजरात दूसरे और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, PMAY-U 2.0 के तहत कुल स्वीकृत आवासों के मुकाबले सबसे अधिक संख्या में आवासों की ग्राउंडिंग करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा. इस श्रेणी में आंध्र प्रदेश पहले और बिहार दूसरे स्थान पर रहे.
लाभार्थी केंद्रित व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और लाभार्थी केंद्रित व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए आवास योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है. PMAY-U 2026 के तहत केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया.
विज्ञान भवन में मिला सम्मान
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विश्व पर्यावास दिवस समारोह में दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदान किए. कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव सतेंद्र सिंह, पूंजी विकास विभाग की सचिव डी. थारा और संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक कुमार रविकांत सिंह समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किए.
यूपी प्रतिनिधिमंडल में ये अधिकारी रहे मौजूद
पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सूडा के निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह ने किया. उनके साथ वित्त नियंत्रक रजनीकांत वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अतुल सिंह चौहान भी मौजूद रहे. प्रदेश को मिले दोनों राष्ट्रीय पुरस्कारों के बाद सूडा निदेशक ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं.
Must Read: किसानों के लिए खुशखबरी, यूपी में धान का MSP बढ़कर 2441 रुपये, 500 केंद्रों पर जल्द शुरू होगी खरीद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में स्थापित होगा एक्वा पार्क और फिशरीज कॉलेज; चिन्हित की गई 35 एकड़ जमीन

यूपी की 755 ग्राम पंचायतों को योगी सरकार का तोहफा, किया गया यह बड़ा ऐलान

Kanpur News: गोरखपुर रूट पर एनआई कार्य से कानपुर होकर चलेंगी चार ट्रेनें


