जमीन दी, अब नौकरी का इंतजार; नोएडा एयरपोर्ट के विस्थापित युवाओं ने सीएम योगी से लगाई गुहार - noida airport displaced youth meet cm yogi for permanent jobs
जमीन दी, अब नौकरी का इंतजार; नोएडा एयरपोर्ट के विस्थापित युवाओं ने सीएम योगी से लगाई गुहार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि देने वाले विस्थापित किसान परिवारों के युवाओं ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख…

सौजन्य से:- Jagran
जमीन दी, अब नौकरी का इंतजार; नोएडा एयरपोर्ट के विस्थापित युवाओं ने सीएम योगी से लगाई गुहार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि देने वाले विस्थापित किसान परिवारों के युवाओं ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान किए गए स्थायी रोजगार के वादे को पूरा करने की मांग की।
HighLights
- विस्थापित युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
- एयरपोर्ट में स्थायी नौकरी दिलाने की मांग रखी।
- भूमि अधिग्रहण के दौरान किए वादे पूरे हों।
जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण में भूमि देने वाले विस्थापित किसान परिवारों के युवाओं ने स्थायी रोजगार की मांग को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जनता दर्शन में मुलाकात की।
युवाओं ने एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान किए गए रोजगार संबंधी वादे को पूरा कराने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। युवाओं ने कहा कि उन्हें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि.या फिर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा.लि. में स्थाई नौकरी दिलाई जाए।
आठ साल पहले दी थी जमीन
प्रभावित युवाओं ने बताया कि वर्ष 2019 में जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण के लिए उनके परिवारों की जमीन ली गई थी। उस समय प्रभावित परिवारों के बच्चों को पांच लाख रुपये अथवा एयरपोर्ट में रोजगार देने के आश्वासन दिए गए थे। जमीन दिए करीब आठ वर्ष बीत चुके हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन के बाद उड़ानें भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों के युवाओं को स्थायी रोजगार मिलने का इंतजार बना हुआ है।
युवाओं का कहना है कि रोजगार की मांग को लेकर वह स्थानीय और जिला स्तर के अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
बच्चों के भविष्य की सुनिश्चित हो जिम्मेदारी
इसी समस्या को लेकर वह लखनऊ पहुंचे और जनता दर्शन में मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। युवाओं ने मुख्यमंत्री से पात्र विस्थापित किसान परिवारों के बच्चों को एयरपोर्ट में स्थायी नौकरी दिलाने के लिए ठोस एवं समयबद्ध व्यवस्था कराने की मांग की।
उनका कहना है कि किसानों ने क्षेत्र के विकास और एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी जमीन दी है। अब उनके बच्चों के भविष्य और रोजगार की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के ऊपर दो दिन से चक्कर लगा रहा इंडिगो का A320, सामने आई वजह; जानें क्या है तैयारी
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के 27 किलोमीटर के दायरे में लेजर बीम पर लगी रोक, सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया कदम
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड: अगले एक सप्ताह बारिश का अलर्ट नहीं, पिछले दिनों की बरसात से फसलों को नुकसान - Varanasi News

कानपुर: छह साल से अक्तूबर में लगातार बारिश, आगे बढ़ रहा वर्षा चक्र, दो दिन और बारिश के आसार, शुरू होगी ठंड

लखनऊ में किसानों के लिए आधुनिक खेती की ट्रेनिंग, जानिए कैसे लें भाग?


