लखनऊः विवादों में नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना, LDA पर गंभीर आरोप
लखनऊः विवादों में नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना, LDA पर गंभीर आरोप लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की जा रही नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना विवादों में घिर गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एलड…

सौजन्य से:- abplive.com
लखनऊः विवादों में नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना, LDA पर गंभीर आरोप
लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की जा रही नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना विवादों में घिर गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एलडीए पर कई सवाल खड़े किए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की जा रही नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना का शिलान्यास करेंगे. उनके शिलान्यास कार्यक्रम से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एलडीए पर कई सवाल खड़े कर दिए है. उनका आरोप है कि प्राधिकरण ने किसानों से बिना उचित मूल्य दिए उनकी जमीनों का अधिग्रहण कर लिया.
लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा के पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा कि एलडीए ने किसानों की जमीन आपसी समझौते के आधार पर लेने के बजाय एकतरफा रेट घोषित कर दिया, जो नियमों के विरुद्ध है. किसानों की जमीन के मुआवजे को लेकर निर्धारित नियमों का पालन किया जाना चाहिए.
महोबा: तीजा-चालीसवें के सामूहिक भोज पर लगी रोक, मुस्लिम समाज का फैसला
बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग
उनका दावा है कि किसानों को उनकी जमीन के बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए, लेकिन एलडीए ने इसका पालन नहीं किया. प्राधिकरण ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीए के इस रवैया से किसानों में नाराजगी है और इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है.
'LDA ने धूमिल की सरकार की छवि'
पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने अपनी एक्स पोस्ट पर लिखा, "एलडीए ने नैमिश नगर व वरुण विहार योजना में किसानो की भूमि समझौते के आधार पर न लेकर एक तरफा रेट नियम के विरुद्ध घोषित करके किसानो के साथ भारी धोखाधड़ी किया है. जबकि नियमानुसार किसानो की भूमि का मुआवजा मार्केट रेट का चार गुना देना चाहिए. एलडीए ने सरकार की छवि धूमिल किया है."
ये है योजनाएं
लखनऊ विकास प्राधिकरण करीब 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में वरुण विहार और नैमिष नगर विकसित कर रही है. इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं. इसमें लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वरुण बिहार और नैमिष नगर योजना में पहले फेज में 4400 भूखंडों का रजिस्ट्रेशन 24 खुलेंगे. इसमें वरुण विहार योजना में करीब 2700 भूखंड होंगे, जबकि नैमिष नगर योजना में करीब 1700 भूखंड है. दो योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री तीन अपार्टमेंट का भी शिलान्यास करेंगे.
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: पिता की मौत पर बेटे का दर्द, 'उनको कोई दिक्कत न हो इसलिए...'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत: डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची; स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसे - Narval News

यूपी में चार कत्ल और आरोपी का एनकाउंटर: पिता की गोली से ही हुई थी बच्चे की मौत, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; अब घर में ताला

कानपुर: महोली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गैस टैंकर में घुसी, फैक्टरी मालिक की मौके पर मौत


