कानपुर देहात में ई-रिक्शा से बच्चों को ढोने पर होगी कार्रवाई, सितंबर से शुरू होगा अभियान
कानपुर देहात में ई-रिक्शा से बच्चों को ढोने पर होगी कार्रवाई, सितंबर से शुरू होगा अभियान परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय किया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Tea…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर देहात में ई-रिक्शा से बच्चों को ढोने पर होगी कार्रवाई, सितंबर से शुरू होगा अभियान
परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय किया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 25, 2026 at 12:48 PM IST
कानपुर देहात : स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से जिले में शुरू हुए मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला किया है. परिवहन विभाग ने तय किया है कि अगले माह से बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए ई-रिक्शा वाहन का उपयोग बंद कर दिया जाएगा. इसके लिए एआरटीओ ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं. अगले माह से अब स्कूलों से बच्चों को धोने वाले ई-रिक्शा वाहन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा.
एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी के मुताबिक जिले में करीब 3 हजार से अधिक ई-रिक्शा वाहन पंजीकृत हैं. ई-रिक्शा वाहन का किराया सस्ता होने के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में लोग ई-रिक्शा का प्रयोग स्कूली बच्चों लाने ले जाने के लिए उपयोग करते हैं. जिले में कई ऐसे सैकड़ों रिक्शा हैं, जिनका प्रयोग स्कूली वाहनों के तौर पर किया जा रहा है. यह बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ जैसा है. मिशन सेफ फ्यूचर के तहत बदले मानकों के कारण ई-रिक्शा को बच्चों के स्कूल आवागमन के लिए अनुपयुक्त पाया गया है. इसलिए अभिभावकों से अपील की कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग न करें.
एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि मिशन फ्यूचर 2.0 के तय मानक पर ई-रिक्शा को विकसित नहीं किया जा सकता है. इस वजह से बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है. सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को इसकी जानकारी दे दी गई है. सितंबर से जांच कर ऐसे ई-रिक्शा पर कार्रवाई की जाएगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बारिश के चलते फैसला

यूपी चुनाव से पहले लगेगा बड़ा झटका!: रालोद में बड़ी टूट की आहट, इस बात से नाराज बड़े नेता छोड़ सकते हैं साथ

UP: एक-दूसरे को उलझाने में लगे एनडीए और इंडिया गठबंधन के छोटे-बड़े दल, यूपी में सीट बंटवारे को लेकर विवाद कम नहीं


