वाराणसी सहित पूर्वांचल में बादलों की खोह से बूंदों ने ली टोह, बारिश ने गिराया पानी और पारा, जानें सप्ताह भर का IMD का अनुमान - raindrops descended across purvanchal including varanasi the rainfall brought down both precipitation and temperatures
वाराणसी सहित पूर्वांचल में बादलों की खोह से बूंदों ने ली टोह, बारिश ने गिराया पानी और पारा, जानें सप्ताह भर का IMD का अनुमान वाराणसी और पूर्वांचल में बारिश ने उमस व गर्मी से राहत दिलाई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई। मौस…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी सहित पूर्वांचल में बादलों की खोह से बूंदों ने ली टोह, बारिश ने गिराया पानी और पारा, जानें सप्ताह भर का IMD का अनुमान
वाराणसी और पूर्वांचल में बारिश ने उमस व गर्मी से राहत दिलाई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह सामान्य बारिश और रह-रहकर तेज बौछारों का अनुमान जताया है।
HighLights
- वाराणसी और पूर्वांचल में बारिश से गर्मी-उमस से राहत।
- बारिश ने तापमान गिराया, आर्द्रता में भी कमी आई।
- मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह सामान्य बारिश का अनुमान जताया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में उमस और गर्मी के तेवर को बादलों ने आखिरकार रविवार को ढीला कर दिया। बादलों ने पानी ही नहीं बल्कि पारा भी गिरा दिया। आर्द्रता में दो दिनों से लगातार इजाफा हो रहा था। उमस की वजह से माना जा रहा था कि बादलों की आवश्यकता अब बढ़ती जा रही है। धरती की वेदना को बादलों ने समझा और झूमकर घंटे भर से अधिक समय तक बादलों ने पानी गिराया।
वहीं रात को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी का दौर रहा तो सुबह उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं सुबह बादलों की लुका छिपी का दौर चलता रहा और बादलों व पुरवा हवाओं की जोर की वजह से राहत मिली और वातावरण में कुछ राहत का दौर रहा। हालांकि दोपहर तक उमस का असर प्रभावी रहा और बादलों की खोह से बूंदों ने दोपहर बाद टोह ली तो तीन बजे के बाद बादल घने होते चले गए।
बादलों की आवाजाही का दौर लोगों को राहत देता नजर आया और ठंडी हवाओं के झोंकों के साथ बारिश के झोंकों ने पारा भी गिराया। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही और आर्द्रता में इजाफा होने पर बारिश का संकेत दिया है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह सामान्य बारिश का अनुमान जताकर रह रह कर तेज बारिश की संभावना से लोगों को राहत दी है।
वहीं बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं रात में 018.6mm बारिश भी दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता का स्तर न्यूनतम 80% और अधिकतम 92% दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता का स्तर शाम को और अधिक बढ़ने के साथ ही बारिश की सूरत बनती गई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में वर्षा का दौर अभी नहीं थमेगा, अगले 7 दिन छाए रहेंगे बादल; रुक-रुककर होगी झमाझम तो कभी रिमझिम - prayagraj monsoon active rain forecast for next 7 days

गोरखपुर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी: 34°C तक पहुंचेगा पारा; शाम को बारिश के आसार - Gorakhpur News

वाराणसी पूर्वांचल में उमस और गर्मी से ना हों परेशान, बादल करने जा रहे हैं आपको हैरान - dont let the humidity and heat in varanasi and purvanchal trouble you the clouds are set to surprise you


