होमक्राइमकानपुर में एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली, लिफ्ट देने के बहाने वकील की मां से की थी लूट
क्राइम

कानपुर में एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली, लिफ्ट देने के बहाने वकील की मां से की थी लूट

कानपुर में एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली, लिफ्ट देने के बहाने वकील की मां से की थी लूट आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट और चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने चेकिंग में रोका तो फायरिंग कर भागने लगा. By ETV Bharat Ut…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
कानपुर में एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली, लिफ्ट देने के बहाने वकील की मां से की थी लूट

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली, लिफ्ट देने के बहाने वकील की मां से की थी लूट

आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट और चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने चेकिंग में रोका तो फायरिंग कर भागने लगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 11:00 PM IST

|Updated : August 21, 2026 at 11:18 PM IST

कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान कोहना निवासी इमरान उर्फ राजा के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट और चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने इंद्रानगर रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोचकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

कल्याणपुर के इंद्रानगर निवासी अधिवक्ता प्रेम कुमार की मां संतोष कुमारी मंगलवार शाम करीब पांच बजे इंद्रानगर चौराहे स्थित अपने बेटे के कार्यालय से घर जाने के लिए निकली थीं. अधिवक्ता प्रेम कुमार के द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उनकी मां को घर तक लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद आरोपी उन्हें इंद्रानगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क चौराहे के पास उतारकर चला गया.

जब महिला वहां से पैदल आगे बढ़ने लगीं, तो वही बाइक सवार युवक दोबारा उनके पास पहुंचा और उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गईं. इसके बाद आरोपी उनके कान का बाला तोड़कर तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गया. घटना के दौरान सड़क पर गिरने से घायल हुई महिला की मदद के लिए आसपास के राहगीर तुरंत आगे आए.

राहगीरों ने उन्हें उठाया और भाग रहे बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके. इसके बाद राहगीरों ने ही महिला को उनके घर पहुंचाया और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही अधिवक्ता प्रेम कुमार अपनी मां के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद कल्याणपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की.

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तभी गौतम बुद्ध पार्क चौराहे के पास के कैमरों में संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी. तलाश के दौरान शुक्रवार रात वाहन चेकिंग में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था.

यह भी पढ़ें : मौत के बाद भी आंखें देखेंगी दुनिया...रामेश्वर दत्त मिश्रा ने दान की दोनों आंखें, मेडिकल कॉलेज की टीम ने पूरी की प्रक्रिया

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें