'मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते', अजय राय पर क्यों भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ?
सीएम योगी यही नहीं थमे। उन्होंने कहा- यही इनका इतिहास है। कांग्रेस के इस प्रदेश अध्यक्ष का इतिहास। जब एक माफिया डॉन ने उनके भाई की हत्या कर दी तो इस व्यक्ति ने अपराधी के खिलाफ गवाही नहीं दी बल्कि वे उसके सामने घुटने टेकक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीएम योगी यही नहीं थमे। उन्होंने कहा- यही इनका इतिहास है। कांग्रेस के इस प्रदेश अध्यक्ष का इतिहास। जब एक माफिया डॉन ने उनके भाई की हत्या कर दी तो इस व्यक्ति ने अपराधी के खिलाफ गवाही नहीं दी बल्कि वे उसके सामने घुटने टेककर झुक गए। वे उसी आदमी के सामने झुके जिसने बेरहमी से उनके भाई को मारा था। हालात तब बदले जब सरकार ने दखल दिया और उस माफिया तत्व को कुचल दिया वरना, इन लोगों ने राज्य को माफिया-प्रधान इलाका बना दिया था, जिससे पहचान का संकट पैदा हो गया था।
10 क्विंटल मछली भोज का हुआ था आयोजन
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां राणा बेनी सिंह माधव की जयंती पर 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सभागार का शुभारंभ करने पहुंचे थे। आपको बता दें कि अयोध्या के तारून इलाके में निषाद समाज की तरफ से अजय राय के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए मछली और भात भोज रखा गया था। बताया जा रहा है कि 10 क्विंटल मछली पकाई गई थी। इससे पहले अजय राय हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने गए थे।
पंकज चौधरी बोले- सनातन का अपमान कांग्रेस की पहचान
सावन के महीने में मछली भोज के आयोजन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी अजय राय के ऊपर सवाल उठाए थे। उन्होंने X हैंडल पर भोज पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया है। उन्होंने लिखा है- सनातन का अपमान ही अब कांग्रेस की पहचान बन चुका है। पवित्र श्रावण मास में हमारे आराध्य प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में कांग्रेस अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) के स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं द्वारा 'मछली भोज' का आयोजन करना अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है।
पंकज चौधरी ने आगे लिखा है- कांग्रेस पार्टी का इतिहास गवाह है कि इन्होंने हमेशा हिंदू समाज की धार्मिक मान्यताओं, सांस्कृतिक मूल्यों और करोड़ों सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात किया है। पवित्र पावन माह में धर्मनगरी की मर्यादा को तार-तार करके कांग्रेस ने सिद्ध कर दिया है कि उसे न तो रामनगरी की पवित्रता की परवाह है और न ही कांवड़ियों व संत समाज की भावनाओं की।
अयोध्या के पूज्य संतों और जन-जन में इस कुकृत्य को लेकर भारी आक्रोश है। वोट बैंक और घटिया राजनीति के लिए बार-बार सनातन धर्म का अपमान करना कांग्रेस की नीयत बन चुकी है। इस अमर्यादित कृत्य के लिए कांग्रेस पार्टी को संत समाज और देशवासियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

स्पेशल मैरिज से नहीं बदलती जाति और धर्म, प्रयागराज में बढ़ा चलन, एक साल में 28 जोड़ों ने रचाई शादी - special marriages rise in prayagraj no caste religion change

नाना पाटेकर नहीं रहे, UP में छूट गईं उनकी यादें! वाराणसी में शूटिंग से लखनऊ की साइबर मुहिम तक, जानें ‘नाना’ का खास कनेक्शन

'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान


