कांग्रेस की BMDE पॉलिटिक्स: क्या यूपी में बनाएगी सत्ता की राह, नए समीकरण से लगेगा जीत का दांव
कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा मोना को नया अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। अराधना मिश्रा मोना ब्राह्मण और इमरान मसूद मुस्लि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा मोना को नया अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। अराधना मिश्रा मोना ब्राह्मण और इमरान मसूद मुस्लिम हैं। इसके अलावा पार्टी ने अति पिछड़ा मछुआरा समाज से आने वाले देवेंद्र निषाद और दलित समाज से आने वाले महराजगंज जिले के आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
क्या कहते हैं विश्लेषक?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों और विभिन्न सामाजिक समूहों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने की कोशिशें राज्य में कांग्रेस के संगठन और उसके चुनावी आधार को नए सिरे से मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव डॉ. सैयद जमाल अहमद ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के नेतृत्व को लेकर जनता की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं।डॉ. अहमद ने यह भी दावा किया कि ब्राह्मणों, अल्पसंख्यकों, अति पिछड़े वर्गों और दलितों समेत विभिन्न समुदायों के कई नेता निकट भविष्य में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इन नेताओं के जरिए पार्टी अपने संगठन को निचले स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर काम करती दिख रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने की है मुलाकात
राज्य में अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने की कांग्रेस की कोशिशें शनिवार को उस समय भी दिखाई दीं, जब अपना जनता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA ब्लॉक में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बातचीत की। वहीं, मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में वापस लौट आए।स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव INDIA ब्लॉक के तहत मिलकर लड़ने को लेकर ‘सकारात्मक चर्चा’ की।
पूर्व विधायक की कांग्रेस में वापसी
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी श्याम सुंदर शर्मा के दिल्ली में पार्टी में शामिल होने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि मथुरा की राजनीति के कद्दावर स्तंभ और आठ बार के पूर्व विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस पार्टी में ऐतिहासिक वापसी। श्याम सुंदर शर्मा ने पार्टी के दिल्ली स्थित कार्यालय में राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा, पार्टी महासचिव एवं जम्मू कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी सैयद नासिर हुसैन तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ आए थे। बाद में सपा से मतभेद के चलते उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। अपने नए दल ‘अपना जनता पार्टी’ का गठन किया।
शर्मा के पास है बड़ा अनुभव
वहीं, श्याम सुंदर शर्मा के पास संगठनात्मक कार्यों का अच्छा खासा अनुभव है। कांग्रेस के पूर्व नेता शर्मा ने 1989 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मांट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी और 1991 तथा 1993 में भी निर्वाचित हुए। बाद में वह लोकतांत्रिक कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी से भी जुड़े रहे। कांग्रेस ने कहा कि श्याम सुंदर शर्मा की वापसी से न केवल मथुरा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही, उनके जरिए एक बड़े वर्ग को बड़ा संदेश देने का प्रयास भी किया जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस इकाई ने यह भी कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में विभिन्न दलों के 114 से अधिक प्रमुख नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने वालों में बहराइच नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हाजी रेहान खान आढ़ती, ओबीसी समुदाय के वरिष्ठ नेता रामवीर चौधरी, आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व उत्तर-पूर्व लोकसभा प्रभारी महबूब मलिक और अंसारी समुदाय के दिल्ली इकाई के नेता नासिर अंसारी शामिल हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh Rajya Sabha Poll: BJP announces eight candidates - Prameya News

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान, क्या बोले ओवैसी?

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तिथियां तय हो गईं? जान लें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर की पूरी हकीकत - have the dates for the panchayat elections in uttar pradesh been finalized find out the full truth behind the news going viral on social media


