होम›धर्म-आस्था›यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
धर्म-आस्था

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम यूपी में 16 अक्टूबर को होने वाले 10 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नाम हैं. संख्याबल क…

ABP News के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 10:04 am बजे
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

सौजन्य से:- ABP News

यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

यूपी में 16 अक्टूबर को होने वाले 10 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नाम हैं. संख्याबल के हिसाब से बीजेपी सात सीटों पर जीत सकती है.

यूपी में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल हैं. क्योंकि अभी तक बीजेपी के कई बड़े चेहरे टिकट के दावेदार बताए जा रहे थे लेकिन इस लिस्ट में वो नाम शामिल नहीं हैं. बीजेपी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं.

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की लिस्ट में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा गया है. 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समुदाय के उम्मीदवार को मौंका मिला है. रेस में स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास और हरदीप सिंह पुरी जैसे नेताओं का नाम चल रहा था. श्रुति गंगवार और प्रियंका सिंह रावत दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं. श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं.

धर्मपाल सिंह यूपी सरकार में मंत्री हैं

धर्मपाल सिंह अभी यूपी सरकार में मंत्री हैं. 2017 में भी मंत्री थे. इनका ताल्लुक यूपी की बरेली से है. प्रकाश पाल को हाल ही में बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था. प्रियंका सिंह रावत बाराबांकी से सांसद रह चुकी हैं. पिछला लोकसभा चुनाव वो हार गई थीं. राधाकांत ओझा हाई कोर्ट के बड़े अधिवक्ता है. विद्यासागर सोनकर एससी समाज से हैं.

बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को मौका नहीं

बीजेपी ने यूपी से एक भी राज्यसभा सांसद को रिपीट नहीं किया है. बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को मौका न मिलना इस बात के साफ संकेत देता है कि जल्द ही केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें