होमशिक्षा-करियरवाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बारिश के चलते फैसला
शिक्षा-करियर

वाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बारिश के चलते फैसला

वाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बारिश के चलते फैसला उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज मंगलवार मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आज कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल…

ABP News के अनुसार25 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
वाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बारिश के चलते फैसला

सौजन्य से:- ABP News

वाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बारिश के चलते फैसला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज मंगलवार मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आज कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जनपद में भारी बारिश की चेतावनी दी है. जिसे लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. भारी बारिश और खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 25 अगस्त को कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है.

मौसम विभाग ने 24 अगस्त को शाम के बाद मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर संभावना जताई गई है. इसी बीच वाराणसी में रात्रि से ही बारिश का दौर जारी भी है. तेज हवाओं के साथ साथ आसमान से बिजली चमकने और गड़गड़ाने की आवाज स्थानीय लोगों को सहमने पर मजबूर कर दे रही है.

नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

कक्षा एक से आठ तक के स्कूल में अवकाश

ABP Live की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार 24 अगस्त की रात से ही वाराणसी में बारिश जारी है. मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश को लेकर वाराणसी में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. बारिश की संभावनाओं को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से 25 अगस्त को कक्षा एक से आठ तक के स्कूल को बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया गया है. वाराणसी में बीते दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी लेकिन अलर्ट जारी होने के बाद काशी में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है.

इस सीजन की सबसे जोरदार बारिश

वाराणसी में इस बार जून और जुलाई के महीने में मानसून ने पूरी तरह से लोगों को निराश किया था लेकिन, अगस्त के बीते सप्ताह से ही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है. विशेष तौर पर 20 अगस्त के बाद से ही इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश जनपद में देखने को मिल रही है. अब देखना होगा कि वाराणसी में आने वाले 2 दिनों तक मौसम की क्या स्थिति रहती है.

योगी के फेवरेट IAS आन्जनेय सिंह ने यूपी को कहा अलविदा, नहीं मिला एक्सटेंशन

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें