60+ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर: सीएम योगी 26 अगस्त को कर सकते हैं योजना का ऐलान - Shamli News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shamli - UP Free Bus Travel Scheme | Yogi Adityanath Launch Plan For Women 60+ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर:सीएम योगी 26 अगस्त को कर सकते हैं योजना का ऐलान - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shamli
- UP Free Bus Travel Scheme | Yogi Adityanath Launch Plan For Women
60+ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर:सीएम योगी 26 अगस्त को कर सकते हैं योजना का ऐलान
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को अब रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अगस्त को इस योजना की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही योजना का शुभारंभ करेंगे। 26 अगस्त को होने वाले औपचारिक प्रसारण/शुभारंभ कार्यक्रम में शामली में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और डीएम आलोक यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे।
शामली जनपद में इस योजना से करीब 29 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, इनमें लगभग 21,700 महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, जबकि करीब 7,000 वृद्ध महिलाएं भी शामिल हैं। योजना लागू होने के बाद इन महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में बिना किराया यात्रा की सुविधा मिलेगी।
राज्य सरकार ने इस योजना के लिए पहले ही बजट में प्रावधान कर दिया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कराने के लिए निगम को प्रतिकर भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
निशुल्क यात्रा के लिए उम्र के सत्यापन की व्यवस्था भी तैयार की जा रही है। पात्र महिला यात्री अपना आधार कार्ड दिखाकर अपनी उम्र प्रमाणित कर सकेंगी। परिचालक इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) में आधार संख्या दर्ज कर शून्य मूल्य का टिकट जारी करेंगे।
सरकार के इस फैसले से बुजुर्ग महिलाओं को सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh Cabinet approves renaming Jewar airport after PM Narendra Modi

विकास का नया इतिहास लिख रहा है यूपी, मंत्री नंदी ने गिनाईं भविष्य की बड़ी योजनाएं

BC Sakhi Scheme: Bringing Banking Services to Rural Uttar Pradesh


