उत्तर प्रदेश में तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट नहीं उतारेगी सपा, अखिलेश बोले- तीन नहीं... 403 पर निगाहें - samajwadi party akhilesh yadavs tweet on up rajyaabha elections of third candidate
उत्तर प्रदेश में तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट नहीं उतारेगी सपा, अखिलेश बोले- तीन नहीं... 403 पर निगाहें अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
उत्तर प्रदेश में तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट नहीं उतारेगी सपा, अखिलेश बोले- तीन नहीं... 403 पर निगाहें
अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
HighLights
- सपा उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
- अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
- सपा-भाजपा के कुल 10 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Rajyasabha Chunav | उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।'
इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सपा के दोनों और भाजपा के आठों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। 9 अक्टूबर को नाम वापसी की अवधि गुजरने के बाद ही सपा घोषणा की जाएगी।
अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 6, 2026
यह भी पढ़ें- बीजेपी के 8 कैंडिडेट के बाद सपा के तीसरे प्रत्याशी पर सभी की नजर, यूपी राज्यसभा चुनाव में क्या फिर होगा 'खेल'?
बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान किया था। इसमें से एक धनराज लखवानी और दूसरे डॉ. रामगोपाल यादव हैं।
ओपी राजभर ने कसा तंज
अखिलेश के फैसले पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा- मित्र अखिलेश जी बस हो गया टांय टांय फिस्स!
मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है। @yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 6, 2026
मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में स्थापित होगा एक्वा पार्क और फिशरीज कॉलेज; चिन्हित की गई 35 एकड़ जमीन

यूपी की 755 ग्राम पंचायतों को योगी सरकार का तोहफा, किया गया यह बड़ा ऐलान

Kanpur News: गोरखपुर रूट पर एनआई कार्य से कानपुर होकर चलेंगी चार ट्रेनें


