400 टन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे डीलर, सीएम योगी ने सभी डीएम को दिए निर्देश, बोले-चीनी की कमी नहीं
400 टन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे डीलर, सीएम योगी ने सभी डीएम को दिए निर्देश, बोले-चीनी की कमी नहीं लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यूपी में चीनी की कमी नहीं है। सीएम योगी ने सभी डीएम को न…

सौजन्य से:- Hindustan
400 टन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे डीलर, सीएम योगी ने सभी डीएम को दिए निर्देश, बोले-चीनी की कमी नहीं
लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यूपी में चीनी की कमी नहीं है। सीएम योगी ने सभी डीएम को निर्देश देते हुए चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
CM Yogi Order: यूपी में चीनी की कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग पर लगाम लगाने के लिए सीएम योगी ने सख्ती दिखाई। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ यूपी के सभी डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि डीलर एक समय में 400 टन से ज्यादा चीनी का भंडारण नहीं कर सकेंगे। सीएम योगी ने इस दौरान प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है इसलिए लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि चीनी मिलों ने जून और जुलाई में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है।
मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख कुंतल, निगम की चीनी मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख कुंतल चीनी उपलब्ध है। जून और जुलाई में चीनी मिलों द्वारा बेची गई 235 लाख कुंतल चीनी में से अधिकांश अभी भी खुले बाजार में उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर चीनी मिलों का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू किया जाए। योगी ने लोगों से अपील की कि चीनी की कमी की बात कहकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चीनी की कालाबाजारी करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
30 दिन से अधिक चीनी का भंडार नहीं कर सकेंगे डीलर
सीएम योगी ने भारत सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी डीलर 30 दिन से अधिक का चीनी भंडार नहीं रख सकेगा और एक समय में 400 टन से अधिक चीनी का भंडारण भी नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रति माह 10 मीट्रिक टन चीनी की खपत करने वाले थोक उपभोक्ता भी 15 दिन से अधिक का भंडार नहीं रख सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि चीनी मिलें भी अपने मासिक कोटे के तहत बेची गई चीनी को बिक्री की तारीख से सात दिन से अधिक समय तक गोदाम में नहीं रखेंगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सभी पंजीकृत चीनी मिलों तथा थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के गोदामों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और उपलब्ध भंडार की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त की जाए।
जमाखोरी करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई
सीएम योगी ने निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण करने या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जिलों में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार निगरानी रखने को कहा। योगी ने कहा कि चीनी की कृत्रिम कमी पैदा करने या कीमतों में अनुचित बढ़ोतरी की स्थिति में इसकी जानकारी तत्काल शासन को दी जाए। बयान के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि पेराई सत्र 2026-27 में 28.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होने का अनुमान है। इससे करीब 90 लाख टन चीनी के उत्पादन की संभावना है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने चीनी उपलब्धता की समीक्षा की, जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए - चीनीमंडी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी की कोई कमी नहीं होने का आश्वासन दिया, राज्य स्टॉक की उपलब्धता का विवरण दिया


