मेरठ में 4 लाख 63 हजार के नकली नोट बरामद, पुलिस कर रही जांच
मेरठ में 4 लाख 63 हजार के नकली नोट बरामद, पुलिस कर रही जांच मेरठ स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार रुपये की नकली करेंसी मिली है. बरामद नकली नोट 100 से लेकर 500 रुपये तक के बताए जा रहे हैं.…

सौजन्य से:- ABP News
मेरठ में 4 लाख 63 हजार के नकली नोट बरामद, पुलिस कर रही जांच
मेरठ स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार रुपये की नकली करेंसी मिली है. बरामद नकली नोट 100 से लेकर 500 रुपये तक के बताए जा रहे हैं.
सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बरामद होने के बाद अब मेरठ में भी नकली नोटों का मामला सामने आया है. मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडेय नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार रुपये की नकली करेंसी मिली है. बरामद नकली नोट 100 से लेकर 500 रुपये तक के बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में सीनियर अधिकारियों द्वारा 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त नोटों की जांच की गई थी. इसी जांच के दौरान नकली नोटों का पता चला. मामले में बैंक प्रबंधक सरताज सिंह ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत दी थी. बताया गया कि बुधवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे.
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंची नकली नोट?
वहीं इस मामले के संबंध बैंक प्रबंधक से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगल पांडेय नगर स्थित शाखा की करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं. ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट किन-किन शाखाओं से आए और उन्हें करेंसी चेस्ट तक किस माध्यम से पहुंचाया गया.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
नकली करेंसी के मामलों की जांच के लिए निर्धारित सिविल लाइन थाने में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर बीएनएस की धारा 178, 179, 180, 181 और 182 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान नकली नोटों के स्रोत और उनके बैंकिंग चैनल में पहुंचने की जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले सहारनपुर में इस तरह का मामला प्रकाश में आ चुका है. पुलिस गहनता से जांच कर रही है.
पीलीभीत: नगर पंचायत चेयरमैन BJP नेता गिरफ्तार, जालसाजी का आरोप
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत: डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची; स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसे - Narval News

यूपी में चार कत्ल और आरोपी का एनकाउंटर: पिता की गोली से ही हुई थी बच्चे की मौत, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; अब घर में ताला

कानपुर: महोली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गैस टैंकर में घुसी, फैक्टरी मालिक की मौके पर मौत


