होम›क्राइम›नशा तस्करों पर यूपी पुलिस सख्त: 3 साल में 99 तस्करों की 88.1 करोड़ की संपत्ति जब्त - up police seizes 881 cr assets from 99 drug traffickers
क्राइम

नशा तस्करों पर यूपी पुलिस सख्त: 3 साल में 99 तस्करों की 88.1 करोड़ की संपत्ति जब्त - up police seizes 881 cr assets from 99 drug traffickers

नशा तस्करों पर यूपी पुलिस सख्त: 3 साल में 99 तस्करों की 88.1 करोड़ की संपत्ति जब्त उत्तर प्रदेश पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले ...और पढ़ें HighLights -…

Jagran के अनुसार24 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
नशा तस्करों पर यूपी पुलिस सख्त: 3 साल में 99 तस्करों की 88.1 करोड़ की संपत्ति जब्त
 - up police seizes 881 cr assets from 99 drug traffickers

सौजन्य से:- Jagran

नशा तस्करों पर यूपी पुलिस सख्त: 3 साल में 99 तस्करों की 88.1 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले ...और पढ़ें

HighLights

- यूपी पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की।

- तीन वर्षों में 99 तस्करों की 88.1 करोड़ की संपत्ति जब्त।

- कुख्यात तस्करों गुरुमेल सिंह, भोला प्रसाद पर भी कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस व एएनटीएफ के अधिकारियों से कहा है कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान धीमा नहीं पड़ना चाहिए, बल्कि कार्रवाई और तेज की जाए। उन्होंने बताया कि तीन वर्षों में 99 नशा तस्करों की 88.1 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से 2026 के बीच प्रदेश में मादक पदार्थों के 99 तस्करों के खिलाफ पीआइटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। वर्ष 2026 में अभी तक 71 तस्करों की संपत्तियां जब्त की गई।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण

उन्होंने बताया कि पुलिस व एएनटीएएफ की टीमों द्वारा अभियान चलाकर गुरुमेल सिंह, भोला प्रसाद, संजीव राणा, विभोर राणा, शेषमणि पटेल और परमानंद उर्फ पप्पू जैसे कुख्यात तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें