होमक्राइमयूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025: DV-PST के एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा वेरिफिकेशन - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025: DV-PST के एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा वेरिफिकेशन - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Police Constable Recruitment 2026 | DV PST Admit Card Released यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025:DV-PST के एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा वेरिफिकेशन - कॉपी लिंक उ…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025:  DV-PST के एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा वेरिफिकेशन - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UP Police Constable Recruitment 2026 | DV PST Admit Card Released

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025:DV-PST के एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा वेरिफिकेशन

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

भर्ती प्रक्रिया में कुल 32,679 पद भरे जाने हैं। और योग्य अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट की समीक्षा तथा शारीरिक परीक्षण प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 17 अगस्त से शुरू होंगे।

बोर्ड के अनुसार प्रवेश पत्र आज यानी 10 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या व जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों तथा अपने साथ सभी मूल दस्तावेज और उन दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (self-attested) छायाप्रति अनिवार्य रूप से लाएं।

साथ ही भर्ती से जुड़ी आगे की सूचनाएं और संशोधन केवल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवार समय-समय पर साइट की जांच करते रहें। उम्मीदवारों को केंद्र पर स्वास्थ्य व सुरक्षा निर्देशों का भी पालन करने हेतु कहा गया है। किसी भी तकनीकी समस्या या अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें