होम›क्राइम›लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू - Lucknow News
क्राइम

लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Housing Schemes Launch | CM Yogi Adityanath Inauguration लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च:योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुर…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च:  योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Housing Schemes Launch | CM Yogi Adityanath Inauguration

लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च:योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू

- कॉपी लिंक

लखनऊ को 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। आवासीय योजनाएं वरुण विहार और नैमिष नगर में हैं, जहां प्लॉट मिलेंगे। ये दोनों योजनाएं 10,680 एकड़ में विकसित की जा रही हैं। गुरुवार को सीएम योगी ने इन योजनाओं की नींव रखी। इसी के साथ इन दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए।

वरुण विहार योजना काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे के पास और नैमिष नगर सीतापुर रोड-आईआईएम रोड इलाके में डेवलप की जा रही है। नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया गया है। ये दोनों योजनाएं 12 हजार करोड़ रुपए से विकसित की जा रही हैं। इनमें प्लॉट के रेट 2800 रुपए से 3800 रुपए तक प्रति वर्गफीट निर्धारित किए गए हैं।

सीएम योगी ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की बात दोहराई। कहा- 6500 एकड़ से ज्यादा में वरुण विहार योजना और 4100 एकड़ में नैमिषनगर विकसित किया जा रहा है। ये योजनाएं केवल लखनऊ का विकास नहीं हैं। ये SCR के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी आगे बढ़ाएंगी। बताया-

लखनऊ के साथ हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी को जोड़कर SCR बनाया जा रहा है। स्टेट कैपिटल रीजन में व्यवस्थित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में SCR अपने आईटी सेक्टर और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा।

3 तस्वीरें देखिए-

शहर की सबसे ऊंची इमारत का शिलान्यास

इन योजनाओं के साथ जिन 5 आवासीय अपार्टमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया, उनकी लागत 2166 करोड़ रुपए है। शिलान्यास के साथ बसंतकुंज में पार्क व्यू, गोमतीनगर में लेक व्यू, शारदानगर विस्तार में वागेश्वरी, अनंतनगर में अदिति और ऐशबाग में ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट का काम शुरू हो गया। ऐशबाग स्क्वॉयर 27 मंजिला होगा। यह शहर की सबसे ऊंची इमारत होगी। इसमें 4 टॉवर और 384 फ्लैट होंगे।

लॉन्चिंग अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री ने लखनऊ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की विरासत के प्रतीक प्रभु श्रीराम के अनुज की स्मृतियों को संजोए लखनऊ नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को नेतृत्व प्रदान कर रहा है। लखनऊ ने 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर में ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दी थीं। 1925 में काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना को अंजाम देकर लखनऊ ने ब्रिटिश हुकूमत के सामने चुनौती खड़ी की थी। पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद, सचिंद्र नाथ बख्शी, सचिंद्र नाथ सान्याल, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जैसे युवा क्रांतिकारियों ने लखनऊ के जरिए स्वाधीनता के लिए नई हुंकार भरी थी।

- कॉपी लिंक

सीएम योगी ने कहा- आवासीय योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, अफोर्डेबल हाउसिंग, ग्रुप हाउसिंग और भूखंडों के साथ विभिन्न आय वर्ग के लिए विकल्प होंगे। शारदा नगर विस्तार और अनंत नगर में बागेश्वरी व अदिति अपार्टमेंट में एक और दो बीएचके आवास बनाए जा रहे हैं। लेक व्यू, पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वायर में तीन बीएचके और तीन बीएचके प्लस स्टडी के विकल्प हैं। इन परियोजनाओं में पारदर्शी लॉटरी से अब तक 1,100 से अधिक आवेदकों को भवन आवंटित किए जा चुके हैं।

- विधायकों ने गिनाए विकास कार्य

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उनके विधानसभा क्षेत्र में 5,700 कार्य और ₹48 हजार करोड़ के कार्य धरातल पर उतर रहे हैं। बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में एलडीए को किनारे कर सपा पोषित गुंडों और माफिया को प्रॉपर्टी डीलिंग में बढ़ावा दिया गया। अब नैमिष नगर में सड़क, बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधाओं के साथ सुरक्षित आवास मिलेगा और लोगों को आवास के लिए माफियाओं व गुंडों के पास नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधायक योगेश शुक्ल, विधायक जयदेवी कौशल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि परियोजनाओं में जिन किसानों की जमीन आ रही है, उन्हें अच्छा मुआवजा मिलेगा। कोई दलाली नहीं होने दी जाएगी। एलडीए और किसान के बीच कोई मध्यस्थ नहीं होगा। सीधे बातचीत होगी और मुआवजा जमीन मालिक के खाते में जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि दोना गांव के मुनेश्वर सिंह को ₹3.13 करोड़, रेवरी की रमदेई को ₹2.05 करोड़, कमलेश कुमार को ₹2.80 करोड़ और अब्बास नगर की सुषमा सिंह को ₹2.90 करोड़ मुआवजा मिला। नमरा फातिमा ने मुआवजे से दूसरी जगह जमीन खरीदी और शेष धन से मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी करने की बात कही। ओम प्रकाश अवस्थी ने ₹1.96 करोड़ के मुआवजे से डेढ़ बीघा के बदले 16 बीघा जमीन खरीदी और शेष राशि एफडी कर दी।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ को केवल महानगर और जनपद तक सीमित न रखकर स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में व्यवस्थित विकास किया जा रहा है। लखनऊ के साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली के क्षेत्रीय विकास की योजना बनाई जा रही है। विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक मोबिलिटी, शिक्षा, पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी पर काम होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ शिक्षा, हेल्थ केयर, आधुनिक तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के हब के रूप में आगे बढ़ा है। टाटा की ऑटोमोबाइल फैक्ट्री, अशोक लीलैंड का इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, किसान पथ, ग्रीन कॉरिडोर और आईटी सिटी इसे नई पहचान दे रहे हैं।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ से नैमिषारण्य तक फोरलेन कनेक्टिविटी होने जा रही है। आने वाले समय में लखनऊ और नैमिषारण्य के बीच दूरी नहीं रह जाएगी। वरुण विहार के बीच से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी दी जाएगी।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वरुण विहार 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित होगा, जहां छह लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधा होगी। नैमिष नगर 4,100 एकड़ में विकसित होगा और चार लाख से अधिक लोग इसका लाभ ले सकेंगे। नैमिषारण्य भारत की विरासत का प्रतीक है। शौनक ऋषि के नेतृत्व में 88 हजार ऋषियों ने वहां भारत की ज्ञान विरासत को संरक्षित किया था। इसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की स्मृति को जीवंत रखने के लिए नैमिष नगर विकसित किया जा रहा है।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनियोजित विकास के परिणाम गलत होते हैं। लोग जहां-तहां जमीन खरीद लेते थे, लेकिन वहां सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं होती थी। जलभराव से लोगों को नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ता था। जमीन किसी दबंग या गुंडे को बेच दिए जाने पर नई समस्या खड़ी हो जाती थी। इसलिए बढ़ती आबादी के लिए नियोजित शहरी विकास आवश्यक है। गत वर्ष 785 एकड़ में अनंत नगर आवासीय परियोजना को 23 वर्ष बाद आगे बढ़ाया गया और अब दो बड़ी आवासीय परियोजनाएं शुरू हो रही हैं।

- कॉपी लिंक

सीएम योगी ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि 6500 एकड़ से ज्यादा में वरुण विहार योजना और 4100 एकड़ में नैमिषनगर विकसित किया जा रहा है। ये योजनाएं केवल लखनऊ का विकास नहीं हैं, ये SCR के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी आगे बढ़ाएंगी। लखनऊ के साथ हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी को जोड़कर SCR बनाया जा रहा है। स्टेट कैपिटल रीजन में व्यवस्थित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में SCR अपने आईटी सेक्टर और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा।

- कॉपी लिंक

किसान की बेटी नामरा फातिमा ने बताया कि पिताजी को जो मुआवजा मिला, उससे उन्होंने दूसरी जगह जमीन खरीदी। मैं उसी पैसे से मेडिकल की पढ़ाई भी करूंगी।

- कॉपी लिंक

नैमिष नगर योजना में किसान ओम प्रकाश अवस्थी की डेढ़ बीघे जमीन लगी। उन्होंने बताया कि हमने डेढ़ बीघे जमीन एलडीए को दी और उसके बदले 16 बीघे जमीन खरीद चुके हैं। कई लाख रुपए फिक्स कर दिए।

इसके बाद भी बेटे ने कहा कि पापा बोलेरो खरीद लेते हैं। हमने कहा कि बोलेरो खरीदोगे फिर 4 लड़कों के साथ चौराहाबाजी करोगे। उसी चक्कर में फिर कहीं बाबाजी का बुलडोजर तुम्हारे घर में… (इतना कहते ही एनाउंसर ने किसान को बोलने से मना कर दिया।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- रामदेई ने सीएम योगी का जताया आभार

ग्राम दोना के मुलेश्वर सिंह ने बताया कि वरुण विहार योजना के अंतर्गत उनकी जमीन ली गई है, जिसे उन्होंने अपनी सर्वसम्मति से दिया है। मुआवजे के रूप में मिली राशि से उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर जमीन खरीदी है। ग्राम रेवरी की रामदेई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनकी जमीन योजना में गई और उन्हें अच्छा मुआवजा मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए सरकार के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

- एक हेक्टेयर जमीन के बदले कमलेश को मिले 2.80 करोड़ रुपए

ग्राम दोना के किसान कमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने वरुण विहार योजना के अंतर्गत अपनी एक हेक्टेयर जमीन सहमति से एलडीए को दी है। इसके बदले 2 करोड़ 80 लाख रुपये का मुआवजा मिला है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से उन्होंने उन्नाव जिले में जमीन खरीदी और अपना मकान बनवाया। कमलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना से उनके क्षेत्र और गांव का भी विकास हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया।

नैमिष नगर के किसानों ने भी मुआवजा प्रक्रिया को बताया पारदर्शी

बख्शी का तालाब निवासी सुषमा सिंह ने बताया कि कमलाबाद स्थित उनकी जमीन नैमिष नगर योजना के अंतर्गत एलडीए को दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें 2 करोड़ 90 लाख रुपये का मुआवजा पारदर्शिता के साथ प्राप्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

नमरा फातिमा को बिना कठिनाई के मिला मुआवजा

नमरा फातिमा ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है और नीट की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नैमिष नगर में ग्राम सैदापुर स्थित उनकी जमीन एलडीए को दी गई। उन्हें 70 लाख 58 हजार रुपये एकमुश्त डीडी के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। नमरा फातिमा ने बताया कि बिना किसी कठिनाई के मिली इस राशि से उन्होंने जमीन खरीदी है और भविष्य में यह धनराशि उनकी मेडिकल की पढ़ाई में काम आएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र में रोजगार और आवासीय सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

ओम प्रकाश अवस्थी ने मुआवजे से खरीदी 16 बीघे जमीन

बक्शी का तालाब के ओम प्रकाश अवस्थी ने नैमिष नगर योजना के तहत अपनी करीब डेढ़ बीघे से अधिक जमीन दी है, जिसके बदले उन्हें 1 करोड़ 96 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया में उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। ओम प्रकाश अवस्थी ने कहा कि संकल्प पत्र भरने के करीब 15 दिन बाद उन्हें फोन कर रजिस्ट्री के लिए बुलाया गया और इसके बाद डीडी के माध्यम से राशि प्राप्त हुई। अगले दिन पैसा उनके बैंक खाते में पहुंच गया। उन्होंने बताया कि मुआवजे से उन्होंने सीतापुर में 16 बीघे जमीन खरीदी है, बाकी पैसे को बैंक में जमा कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्रक्रिया से उन्हें अपनी जमीन का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिला।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

सीतापुर रोड पर विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना में 5 लाख की आबादी रह सकेगी। यह 5668 एकड़ में विकसित की जा रही है।

- कॉपी लिंक

वरुण विहार में 1926 में प्लॉट

नैमिष नगर में 1084 प्लॉट

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

एलडीए ने नैमिष नगर में जमीन की कीमत 3,800 रुपए प्रति वर्गफीट तय की है। यह दर वरुण विहार से ज्यादा है। वरुण विहार में 2500 से 2700 रुपए प्रति वर्ग फीट रेट रहेगा। एलडीए के मुताबिक, नैमिष नगर में जमीन किसानों से वरुण विहार के मुकाबले अधिक कीमत पर खरीदी गई है। नैमिष नगर योजना पावन नैमिषारण्य धाम से प्रेरित है। यहां आध्यात्म और आधुनिक सुविधाओं का संगम देखने को मिलेगा।

योजना में मेडिटेशन सेंटर, एजुकेशन हब, मेडिकल हब, कल्चरल सिटी, कम्युनिटी पार्क और शॉपिंग स्ट्रीट विकसित की जाएगी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यहां एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) बाजार भी बनाया जाएगा।

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के तत्काल बाद से आज से ही एलडीए की वेबसाइट पर वरुण विहार और नैमिष नगर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता और अन्य शर्तें एलडीए की ओर से जारी की जाएंगी। योजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसानों से मुख्यमंत्री मुलाकात भी करेंगे।

- लेक व्यू अपार्टमें के बारे में जानिए-

- कॉपी लिंक

- बात खरी है'लाख रुपए किलो घी' को बदनाम नहीं करेंगे बृजभूषण: पर्दे के राम को आया गुस्सा; बुआजी ने की छोटे भतीजे की पड़ताल

- लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी BJP दफ्तर में घुसे: जमीन पर लेटकर नारेबाजी की; पुलिस से धक्का-मुक्की, कपड़े फाड़ने व अभद्रता का आरोप

- लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को चलती गाड़ी से धक्का दिया: वीडियो में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती दिखी, पिता बोले- 21 दिन से अस्पताल में

- नदी में डूबकर मौत, अंतिम संस्कार के बाद बेटी जन्मी: लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 3 डूबे थे, 2 की पत्नियां प्रेग्नेंट थीं

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें