होम›क्राइम›लखनऊ में कट्टा-बम नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही: योगी: सीएम बोले- 12 हजार करोड़ की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना से 10,680 एकड़ में होगा विकास
क्राइम

लखनऊ में कट्टा-बम नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही: योगी: सीएम बोले- 12 हजार करोड़ की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना से 10,680 एकड़ में होगा विकास

- Hindi News - Up khaas - Lucknow Development: CM Yogi Launches Varun Vihar & Naimish Nagar Project लखनऊ में कट्टा-बम नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही: योगी:सीएम बोले- 12 हजार करोड़ की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना से 10,680 एक…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
लखनऊ में कट्टा-बम नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही: योगी:  सीएम बोले- 12 हजार करोड़ की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना से 10,680 एकड़ में होगा विकास

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Up khaas

- Lucknow Development: CM Yogi Launches Varun Vihar & Naimish Nagar Project

लखनऊ में कट्टा-बम नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही: योगी:सीएम बोले- 12 हजार करोड़ की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना से 10,680 एकड़ में होगा विकास

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के विकास को लेकर कहा कि शहर अब नए औद्योगिक और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, पिछली सरकारों की तरह अब लखनऊ में कट्टा और बम नहीं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की करीब 12 हजार करोड़ रुपए की वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का भूमिपूजन किया। दोनों योजनाएं कुल 10,680 एकड़ में विकसित की जाएंगी। ब्रह्मोस एयरोस्पेस की लखनऊ इकाई में मिसाइल निर्माण शुरू होने की जानकारी राज्य सरकार पहले भी दे चुकी है।

10,680 एकड़ में विकसित होंगी दोनों आवासीय योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि वरुण विहार 6,500 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में विकसित होगा। यहां करीब 6 लाख लोगों के लिए आवासीय सुविधा विकसित करने की योजना है। वहीं नैमिष नगर करीब 4,100 एकड़ में विकसित होगा, जहां 4 लाख से ज्यादा लोगों को आवास की सुविधा मिल सकेगी। भूमिपूजन के साथ दोनों योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण की शुरुआत भी की गई। मुख्यमंत्री ने योजनाओं का लेआउट देखा और अधिकारियों को जरूरी सुझाव दिए। नैमिष नगर को नैमिषारण्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर विकसित करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

अनियोजित विकास से जलभराव और अव्यवस्था की समस्या

योगी ने कहा कि अनियोजित शहरी विकास के कारण लोग जमीन तो खरीद लेते थे, लेकिन बाद में वहां सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थीं। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार जमीन दबंग या अपराधियों के हाथ चली जाती थी, जिससे विवाद और दूसरी समस्याएं खड़ी होती थीं। बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए नियोजित विकास जरूरी है। उन्होंने पिछले साल 785 एकड़ में शुरू की गई अनंत नगर आवासीय योजना का भी जिक्र किया और कहा कि अब दो बड़ी योजनाओं पर काम शुरू किया जा रहा है।

किसानों को सीधे मिलेगा मुआवजा, बिचौलिया नहीं होगा

भूमि अधिग्रहण और किसानों के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एलडीए और किसानों के बीच कोई मध्यस्थ नहीं होगा और मुआवजा सीधे जमीन मालिक के खाते में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुछ किसानों को मिले मुआवजे के उदाहरण भी बताए। उनके मुताबिक, दोना गांव के मुनेश्वर सिंह को 3.13 करोड़, रेवरी की रमदेई को 2.05 करोड़, कमलेश कुमार को 2.80 करोड़ और अब्बास नगर की सुषमा सिंह को 2.90 करोड़ रुपए मुआवजा मिला। योगी ने कहा कि कुछ किसानों ने मुआवजे की रकम से दूसरी जगह जमीन खरीदी, जबकि बाकी राशि को भविष्य के लिए सुरक्षित किया।

2,166 करोड़ से बनेंगे 5 बहुमंजिला अपार्टमेंट

मुख्यमंत्री ने 2,166 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन योजनाओं में अलग-अलग आय वर्ग के लोगों के लिए आवास के विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अफोर्डेबल हाउसिंग, ग्रुप हाउसिंग और भूखंडों के विकल्प भी आवासीय योजनाओं में शामिल होंगे। शारदा नगर विस्तार और अनंत नगर में बागेश्वरी व अदिति अपार्टमेंट में एक और दो बीएचके के विकल्प बताए गए। वहीं लेक व्यू, पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वायर में तीन बीएचके और तीन बीएचके प्लस स्टडी वाले आवासों का भी उल्लेख किया गया।

वरुण विहार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरुण विहार के बीच से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी दी जाएगी। लखनऊ से नैमिषारण्य तक फोरलेन सड़क की योजना का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आवासीय योजनाओं के साथ आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

लखनऊ के साथ 5 जिलों का क्षेत्रीय विकास

योगी ने कहा कि लखनऊ को केवल महानगर तक सीमित न रखते हुए स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें लखनऊ के साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा, पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी पर फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लखनऊ को शिक्षा, हेल्थकेयर, तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ता शहर बताया। उन्होंने टाटा की ऑटोमोबाइल फैक्ट्री, अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट, किसान पथ, ग्रीन कॉरिडोर और आईटी सिटी का भी उल्लेख किया।

विधायकों ने भी गिनाए विकास कार्य

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में करीब 5,700 कार्य और 48 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने पिछली सरकारों पर एलडीए की भूमिका कमजोर करने और प्रॉपर्टी कारोबार में माफिया के प्रभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नैमिष नगर में सड़क, बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधाओं के साथ लोगों को नियोजित आवास उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा और विधायक ओपी श्रीवास्तव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें