लखनऊ में सुबह से बूंदाबांदी, दिन में बारिश का अलर्ट: सोमवार को 11.7 MM बरसा पानी, गोमतीनगर-चिनहट समेत कई इलाकों में सड़कें डूबीं - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Heavy Rain Forecast & Monsoon News लखनऊ में सुबह से बूंदाबांदी, दिन में बारिश का अलर्ट:सोमवार को 11.7 MM बरसा पानी, गोमतीनगर-चिनहट समेत कई इलाकों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Heavy Rain Forecast & Monsoon News
लखनऊ में सुबह से बूंदाबांदी, दिन में बारिश का अलर्ट:सोमवार को 11.7 MM बरसा पानी, गोमतीनगर-चिनहट समेत कई इलाकों में सड़कें डूबीं
- कॉपी लिंक
लखनऊ में कई इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में कई बार बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहेगा। सोमवार को लखनऊ में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सामान्य बारिश 4 मिमी है। यानी सामान्य से 193% ज्यादा बारिश हुई।
लखनऊ में सोमवार शाम को करीब डेढ़ घंटे झमाझम बारिश हुई। गोमतीनगर, चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी, हजरतगंज समेत कई इलाकों में शाम करीब 5 बजे घने काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके करीब 30 मिनट बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।
कमता तिराहा, शहीद पथ, पॉलिटेक्निक और बुद्धेश्वर चौराहे पर जाम लग गया। इकाना स्टेडियम में पानी भर गया। कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम के आज की 3 तस्वीरें देखिए…
सोमवार की हुई बारिश की 3 तस्वीरें देखिए…
मानसून में 6 फीसदी कम बरसात
मानसून में अभी तक 450.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 478.1 मिलीमीटर है। इस दौरान सामान्य से 6 फीसदी कम बरसात हुई है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज किए गए हैं।
दो दिन एक्टिव रहेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से अगले 24 घंटे में दक्षिण-पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाएं चलने से बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

आगरा में जनकपुरी महोत्सव: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने लगाईं दो कैनोपी, लोन योजनाओं के बारे में बताया - Agra News

यूपी: लखनऊ को मिलने जा रहा है एक और बड़ा स्टेशन, कई रूट की गाड़ियों को यहां से चलाने की तैयारी; इन्हें होगा ला

कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर - kanpur gets 8151 cr for fourlane road widening


