वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: शिवसैनिक बोले-नमाज रोकने की मांग नहीं मानी, प्रदर्शन; M.Sc छात्रा के हत्यारोपी का दोस्त अरेस्ट - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi News | Shivasainik Gyanvapi Protest & Student Murder Arrest वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:शिवसैनिक बोले-नमाज रोकने की मांग नहीं मानी, प्रदर्शन; M.Sc छात्रा के ह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi News | Shivasainik Gyanvapi Protest & Student Murder Arrest
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:शिवसैनिक बोले-नमाज रोकने की मांग नहीं मानी, प्रदर्शन; M.Sc छात्रा के हत्यारोपी का दोस्त अरेस्ट
- कॉपी लिंक
नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…
वाराणसी में शिवसैनिकों को ज्ञानवापी जाने से पुलिस ने रोक दिया। इस पर वो भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि 'ज्ञानवापी में नमाज रोकने की मांग की थी, नहीं मानी गई’। उधर, M.Sc छात्रा श्रेया के हत्यारोपी का दोस्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके एक पैर में गोली लगी है।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1- M.Sc छात्रा के हत्यारोपी का दोस्त मुठभेड़ में अरेस्ट; पुलिस का दावा- रुपए का लालच देकर कराई हत्या
वाराणसी में सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाश पुनीत मिश्रा को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक, पुनीत श्रेया हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे का दोस्त है और हत्या के लिए दोस्तों को लाखों रुपए का लालच दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
2- सावन के आखिरी सोमवार पर काशी में उमड़े शिवभक्त, स्काई व्यू में दिखी भव्यता
सावन के अंतिम सोमवार पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जलाभिषेक के लिए करीब 2 किमी लंबी कतार लगी। 4 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर परिसर में ड्रोन से निगरानी की जाती रही। पूरी खबर पढ़ें…
3- गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज की बस पर हमला, छात्राओं से बदसलूकी; कंडक्टर-TI का अपहरण
वाराणसी में स्कूल बस से स्कॉर्पियो रगड़ने पर कंडक्टर और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को अगवा करने का आरोप लगा है। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर मारपीट की और बिहार ले जाने व जान से मारने की धमकी दी। लंका पुलिस ने अपहरण, रंगदारी और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…
4- ज्ञानवापी जाने से रोकने पर भड़के शिवसैनिक, की नारेबाजी; बोले- 'नमाज रोकने की मांग की थी, नहीं मानी’
सावन के अंतिम सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में आदिविशेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोक दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी की और जिला प्रशासन को पत्र सौंपा। कार्यक्रम में सैकड़ों शिव सैनिक और भवानी सेना की महिलाएं शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें…
5- उतरने लगा गंगा का पानी, 2cm प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा जलस्तर; 140 से ज्यादा परिवार कर चुके पलायन
वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगा है, लेकिन बाढ़ का असर अभी बरकरार है। 69.20 मीटर तक पहुंचा जलस्तर सोमवार को 68.62 मीटर पर आ गया। इसके बावजूद निचले इलाकों में पानी जमा है। अब तक 140 से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6- ‘झीलवाली हिमपुरी’ में त्रिदेवों के दर्शन, जलविहार झांकी के बीच झूला झूल रहे राधा कृष्ण
वाराणसी के त्रिदेव मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर फूल बंगला सजाया गया। 300 से ज्यादा बर्फ की सिल्लियों के बीच राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। 60 फीट चौड़ी झील, तैरती बतखें और फूलों की गुफा देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। पूरी खबर पढ़ें…
7- रिक्शा चालक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटी, सड़क पर लहूलुहान मिला; चौक पुलिस पर पिटाई का आरोप
वाराणसी के पक्की बाजार में 45 वर्षीय रिक्शा चालक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। स्थानीय लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें...
8- बीएचयू में PG-डिप्लोमा प्रवेश में देरी पर छात्रों का विरोध, सेंट्रल ऑफिस पहुंचे तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने रोका
BHU में PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में देरी से छात्र भड़क गए। सोमवार को छात्र सेंट्रल ऑफिस पहुंचे, जहां प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें रोक दिया। बाद में छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन देकर जल्द काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें…
9- वाराणसी विद्यालयी स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा, 14-0 से लखनऊ को हराया
वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में चल रही 70वीं विद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में वाराणसी की बेटियों ने लखनऊ को 14-0 से हराया। अंडर-14 वर्ग में शानदार जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में अब तक 100 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…
10- चीनी 70 के पार और गुड़ 80 रुपए किलो, चाय के दाम भी बढ़े, होलसेलर बोले- 100 रुपए तक जाएगा भाव
10 दिन में चीनी 42-44 रुपए से बढ़कर 70 रुपए किलो पहुंच गई। गुड़ भी 60 से बढ़कर 80 रुपए किलो बिक रहा है। महंगाई की मार अब चाय की चुस्की पर भी पड़ने लगी है। विशेश्वरगंज मंडी के कारोबारियों का कहना है कि दाम अभी और बढ़ सकते हैं और चीनी-गुड़ का भाव 100 रुपए किलो तक पहुंचने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते', अजय राय पर क्यों भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ?

'राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए', रायबरेली में बोले सीएम योगी; जिले को दी 879 करोड़ की सौगात - cm yogi unveils 879 cr projects in raebareli targeted congress and rahul gandhi

योगी बोले- देश को कोसना राहुल अधिकार समझते हैं: अर्बन नक्सलियों के हाथों देश बर्बाद करना चाहते हैं, मनुस्मृति समझने के लिए अथर्ववेद पढ़ें - Raebareli News


