मेरठ में दारोगा ने चौकी में मनाया जन्मदिन, अपराधी की मौजूदगी में काटा केक, VIDEO वायरल
मेरठ में दारोगा ने चौकी में मनाया जन्मदिन, अपराधी की मौजूदगी में काटा केक, VIDEO वायरल मेरठ में चौकी के अंदर बर्थडे पार्टी उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दारोगा जाकिर कॉलोनी चौकी प…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
मेरठ में दारोगा ने चौकी में मनाया जन्मदिन, अपराधी की मौजूदगी में काटा केक, VIDEO वायरल
मेरठ में चौकी के अंदर बर्थडे पार्टी
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दारोगा जाकिर कॉलोनी चौकी परिसर में अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक ऐसे युवक की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है जिसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
Meerut Police Viral Video : उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो जाकिर कॉलोनी चौकी परिसर का बताया जा रहा है. इसमें चौकी पर तैनात दारोगा अंकित कुछ युवकों के साथ अपना जन्मदिन मनाते और केक काटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक ऐसा युवक भी दिखाई दे रहा है, जिसके खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि पुलिस जांच में हुई है.
चौकी परिसर में दारोगा ने काटा केक, वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि दारोगा अंकित का अगस्त में कुछ दिन पहले जन्मदिन था. इसी दौरान जाकिर कॉलोनी चौकी परिसर में कुछ युवकों की मौजूदगी में जन्मदिन मनाया गया और केक काटा गया. अब इसी कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और चौकी परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
वीडियो में कौन-कौन नजर आ रहा?
वायरल वीडियो में दारोगा अंकित के साथ कई युवक दिखाई दे रहे हैं. इनमें अब्दुल रहमान नाम का युवक भी शामिल बताया जा रहा है. पुलिस जांच में उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है. बताया गया है कि अब्दुल रहमान खुद को एआईएमआईएम का महानगर सचिव भी बताता है. आपराधिक मुकदमों में नामजद व्यक्ति के पुलिस चौकी परिसर में दारोगा के साथ जन्मदिन मनाते नजर आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.
सोशल मीडिया पर उठे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यशैली और दारोगा के आचरण पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि यदि किसी आपराधिक मामले में दर्ज व्यक्ति पुलिस चौकी परिसर में पुलिसकर्मी के साथ इस तरह दिखाई दे रहा है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की मौजूदगी और जन्मदिन मनाने के पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है.
सीओ कोतवाली को सौंपी गई जांच
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. सीओ कोतवाली संग्राम सिंह को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है. पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. जांच का मुख्य बिंदु यह है कि आखिर चौकी परिसर में जन्मदिन मनाने की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई और इस दौरान वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे.
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है. जांच के दौरान दारोगा के साथ मौजूद अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने किया एक लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में मिल सकती है छूट, 19 प्रस्ताव हो सकते हैं पास

'यूपी की सरकार जुमलेबाज', CM योगी के 1 लाख नौकरी वाले वादे पर बोली कांग्रेस

यूपी चुनाव से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी, योगी का ऐलान, हर हफ्ते नियुक्ति पत्र मिलेंगे


