यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट
योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पीएम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। लखनऊ: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को हुई। कैबिनेट बैठक म…

सौजन्य से:- Navbharat Times
योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पीएम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
लखनऊ: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को हुई। कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित जेवर एयरपोर्ट के नाम को बदलकर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके नामकरण की तैयारी में यूपी सरकार जुट गई है।
शुक्रवार को यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी का विकास हुआ है। 42 नए हाईवे बनाए गए हैं। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
यूपी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी का रिश्ता बेहद आत्मीय है। साल 2014 में जब पीएम काशी आए थे, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। केंद्र और राज्य के साझा संकल्प से यूपी अभूतपूर्व प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश प्रशासनिक अस्थिरता और आम लोगों की असुरक्षा से जूझ रहा था। पीएम मोदी की दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर यूपी ने शासन की नई कार्य संस्कृति को अपनाया। आज प्रदेश नए आत्मविश्वास के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज

होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर, अग्निवीरों को नियुक्ति में वेटेज, योगी कैबिनेट में 39 फैसले

दिवाली से पहले योगी कैबिनेट की बैठक, मुफ्त गैस सिलेंडर के साथ 25 से ज्यादा प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी


