UP Weather: यूपी में अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश का अपडेट
UP Weather: यूपी में अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश का अपडेट यूपी में सावन के अंतिम सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, हरदोई समेत कई इलाकों में बादल बरसे। मौसम विभाग ने 27…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather: यूपी में अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश का अपडेट
यूपी में सावन के अंतिम सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, हरदोई समेत कई इलाकों में बादल बरसे। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव क्षेत्र का असर अभी बना हुआ है।
सावन के अंतिम सोमवार की शाम से देर रात तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली की चमक के बीच बादल जमकर गरजे और झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं कई शहरों में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेश में 27 अगस्त तक हल्की से तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक 27 अगस्त से चार सितंबर तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
अगले तीन दिनों तक बारिश की पूरी संभावना
रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को भी दिनभर उमस का असर बना रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की पूरी संभावना है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, उन्नाव, झांसी और हरदोई समेत कई जिलों में बादल बरसे। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई।
लखनऊ, कानपुर में जमकर बरसे बादल
राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार तक बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अभी प्रदेश में बना हुआ है। फिलहाल कोई नया मौसमी सिस्टम विकसित नहीं हुआ है, लेकिन मानसून की सक्रियता के कारण छिटपुट बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
पूर्व से पश्चिम तक अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ने के साथ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से की ओर खिसक गया। इसका अधिक असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में होने का अनुमान था, लेकिन बादलों का रुख पश्चिम की ओर हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। पूर्वी और मध्य यूपी के झांसी, हरदोई और प्रयागराज समेत कई जिलों में भी जमकर पानी बरसा।
अगले महीने से मानसून की वापसी
मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक यदि कोई नया मौसमी सिस्टम विकसित नहीं हुआ तो मानसून अगले महीने उत्तर-पश्चिम भारत से सामान्य समय से कुछ दिन पहले वापसी शुरू कर सकता है। सामान्य तौर पर उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी करीब 17 सितंबर के आसपास शुरू होती है और अक्टूबर के मध्य तक पूरे देश से मानसून लौट जाता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - up weather rain thunderstorm alert for east and west up

प्रयागराज में झूंसी के HRI में फिर घुसा तेंदुआ, CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर; दहशत का माहौल - leopard enters prayagraj hri again caught on cctv panic spreads

UP Weather: गोरखपुर में बारिश के बाद बादलों ने रोकी धूप, ठंड ने दी दस्तक - gorakhpur weather rain brings relief temperature drops


