होम›शिक्षा-करियर›UP Election में Yogi CM Face होंगे या नहीं? BJP के सह प्रभारी के बयान से फिर गरमाई यूपी की सियासत - The CSR Journal
शिक्षा-करियर

UP Election में Yogi CM Face होंगे या नहीं? BJP के सह प्रभारी के बयान से फिर गरमाई यूपी की सियासत - The CSR Journal

UP BJP CM Face Yogi: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल…

The CSR Journal के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 02:04 pm बजे
UP Election में Yogi CM Face होंगे या नहीं? BJP के सह प्रभारी के बयान से फिर गरमाई यूपी की सियासत - The CSR Journal

सौजन्य से:- The CSR Journal

UP BJP CM Face Yogi: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं, लेकिन बीजेपी ने अभी तक यह औपचारिक ऐलान नहीं किया है कि अगला विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर आगे रखकर लड़ा जाएगा। अब यूपी बीजेपी के सह-प्रभारी प्रदीप वर्मा के बयान ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। सीतापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदीप वर्मा से जब 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका फैसला बीजेपी का संसदीय बोर्ड करेगा। यानी फिलहाल पार्टी ने इस सवाल पर अंतिम फैसला सार्वजनिक नहीं किया है।

बहुत बड़ी खबर-

योगी नहीं होंगे बीजेपी का चेहरा।

एक और मुहर।

अब बीजेपी के सहप्रभारी ने साफ कर दिया कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं,

मुख्यमंत्री संसदीय बोर्ड तय करेगा।

यूपी बीजेपी के सहप्रभारी प्रदीप वर्मा सीतापुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

इससे पहले यूपी BJP के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी यही बात डंके की चोट पर कह चुके हैं।

अब यूपी के सूचना निदेशक विशाल सिंह को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पुरानी बाइट फिर से चलवानी पड़ेगी?

आखिर 7000 करोड़ की जयजयकार कैसे जस्टिफ़ाई होगी?

— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) October 7, 2026

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें