यूपी: भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
यूपी: भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठों उम्मीदवार मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
यूपी: भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठों उम्मीदवार मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी प्रत्याशी विधानसभा जाकर नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। मतदान 16 अक्तूबर को होगा।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार ने विधान भवन में नामांकन दिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
पर्चा दाखिला के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 8 उम्मीदवारों ने लखनऊ में विधानभवन में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। https://t.co/GO5nVE8rmg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026
प्रदेश मुख्यालय से विधानसभा तक दिखा उत्साह
मंगलवार सुबह आठों प्रत्याशी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। ढोल-नगाड़ों के साथ प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी उम्मीदवार समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ विधानभवन के लिए रवाना हुए।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा।
सपा ने नहीं उतारा तीसरा उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी पहले ही नामांकन कर चुके हैं। मंगलवार को अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी। इससे उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव का मौजूदा समीकरण और स्पष्ट हो गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी पुल के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, 2 गांव में सौ से अधिक किसानों की भूमि का सर्वे पूरा - land acquisition starts for kanpur trans ganga city four lane bridge project

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी पार्टी - former mp dharmendra kashyap quits bjp next move remains under wraps

'गांव से ग्लोबल तक विकास का संकल्प...', सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को कुछ यूं दी बधाई


