इंडिया गठबंधन मार्च: अखिलेश हिरासत में, UP में सपाईयों ने काटा बवाल
इंडिया गठबंधन मार्च: अखिलेश हिरासत में, UP में सपाईयों ने काटा बवाल दिल्ली पुलिस द्वारा खिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी में सपाईयों ने बवाल काट दिया है और वे अलग-अलग जिलों में बीजेपी और ECI ज्ञानेश कुमार का…

सौजन्य से:- ABP News
इंडिया गठबंधन मार्च: अखिलेश हिरासत में, UP में सपाईयों ने काटा बवाल
दिल्ली पुलिस द्वारा खिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी में सपाईयों ने बवाल काट दिया है और वे अलग-अलग जिलों में बीजेपी और ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन कर रहे हैं.
इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय की ओर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के विरोध में मंगलवार (6 अक्टूबर) को मार्च निकाला. मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया. दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक बस में बैठाया. अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी में सपाईयों ने बवाल काट दिया है और वे अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं.
आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ECI ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के लिए शहीद स्मारक पहुंचे थे. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया. इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई. पुलिसकर्मी द्वारा एक सपा कार्यकर्ता को लात-थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बस्ती से लखनऊ तक सपाईयों का प्रदर्शन, फूंका पुतला
बस्ती में अखिलेश यादव की हिरासत के बाद भड़के सपाईयों ने गृह मंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. मौके पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया. बताया गया कि LIU को भी इसकी भनक नहीं लग पाई. पुतला दहन के बाद जिला अधिकारी कार्यालय पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची.
उन्नाव में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. लखनऊ में भी अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया और उनकी रिहाई की मांग की. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और बस से इको गार्डन भेजा.
WATCH: '...तो हम संसद अटेंड कर लेते', हिरासत में लिए गए तो अखिलेश ने लिए मजे, Video Viral
इटावा में तानाशाही के आरोप लगाते हुए लगाए 'हल्ला बोल' के नारे
आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की. वहीं, इटावा में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता शास्त्री चौराहे पर धरने पर बैठ गए. चौराहे को घेरकर बैठे सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया.
धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही 'हल्ला बोल' के नारे लगाए. जिलास्तरीय नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और उग्र किया जाएगा.
बरेली में बीजेपी का झंडा जलाकर जताया विरोध
बरेली में भी SIR के विरोध में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर चौकी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और बीजेपी का झंडा जलाकर अपना विरोध जताया.
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने SIR के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा. बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से चौराहे पर काफी देर तक माहौल गरम रहा. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है और इसे लेकर पार्टी लगातार विरोध दर्ज करा रही है. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने और आंदोलन जारी रखने की बात कही.
UP चुनाव से पहले BJP की इस तस्वीर ने सपा के दावों पर फेरा पानी! लखनऊ में ऐसा क्या हुआ?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


