होम›क्राइम›प्रयागराज में SRN से लौट रही महिला से गैंगरेप: ऑटो चालक सुनसान जगह पर ले गया, 2 साथियों को बुलाकर की दरिंदगी - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

प्रयागराज में SRN से लौट रही महिला से गैंगरेप: ऑटो चालक सुनसान जगह पर ले गया, 2 साथियों को बुलाकर की दरिंदगी - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Gangrape Case | Woman Abducted By Tempo Driver & Accomplices प्रयागराज में SRN से लौट रही महिला से गैंगरेप:ऑटो चालक सुनसान जगह पर ले गया, 2 साथियों को बुलाकर क…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 12:04 pm बजे
प्रयागराज में SRN से लौट रही महिला से गैंगरेप:  ऑटो चालक सुनसान जगह पर ले गया, 2 साथियों को बुलाकर की दरिंदगी - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj Gangrape Case | Woman Abducted By Tempo Driver & Accomplices

प्रयागराज में SRN से लौट रही महिला से गैंगरेप:ऑटो चालक सुनसान जगह पर ले गया, 2 साथियों को बुलाकर की दरिंदगी

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में ऑटो ड्राइवर ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एसआरएन अस्पताल से दवा लेकर लौट रही महिला से गैंगरेप किया। अस्पताल से लौटते समय वह नए पुल से घूरपुर जाने के लिए टैम्पो में बैठी थी। चालक घूरपुर छोड़ने के बजाय करछना के सुनसान इलाके में ले गया।

महिला के मुताबिक, वहां चालक ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। घटना के बाद महिला 3 थानों के चक्कर लगाती रही, लेकिन FIR चार दिन बाद दर्ज हुई।

अधिकारियों के निर्देश के बाद 28 सितंबर को कीडगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि ऑटो चालक की तलाश जारी है।

अस्पताल से लौटते समय टैम्पो में बैठी थी

पीड़िता लालापुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। 24 सितंबर को वह दवा लेने एसआरएन अस्पताल आई थी। लौटते समय नए पुल से घूरपुर जाने के लिए शाम करीब चार बजे टैम्पो में बैठी।

महिला ने चालक को बताया कि उसे घूरपुर जाना है। चालक ने उसे वहां छोड़ने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह टैम्पो को घूरपुर की बजाय करछना क्षेत्र के एक सुनसान मकान में ले गया। वहां उसके दो और दोस्त आ गए और फिर तीनों ने उसके साथ गलत काम किया।

तीन थानों में शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

घटना के बाद महिला शिकायत लेकर कीडगंज, घूरपुर और करछना थाने पहुंची, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद 28 सितंबर को उसने आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर FIR और मेडिकल कराने की मांग की।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कीडगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला ने शिकायत में बताया कि घटना के बाद से वह दहशत में है।

FIR में चार दिन की देरी पर सवाल

घटना 24 सितंबर की है, जबकि FIR 28 सितंबर को दर्ज हुई। पीड़िता के अनुसार, वह घटना के बाद अलग-अलग थानों में शिकायत लेकर पहुंची थी। इसके बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों ने पूछताछ में बताया है कि महिला के ही मोबाइल नंबर से ऑटो चालक ने फोन कर उन्हें बुलाया था। ऑटो चालक उनका दोस्त है। इसके बाद ही वह उसके बुलाए कमरे पर पहुंचे थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि जिस रास्ते से ऑटो चालक महिला को कमरे तक ले गया, वहां बीच में आबादी भी है। हालांकि जब ग्रामीणों से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने किसी तरह की चीखपुकार सुनाई देने की बात से इंकार कर दिया। एक बजे रात पहुंची थी महिला इस मामले में यह भी बात सामने आई है कि महिला के घरवालों ने रात में ही उसके घर न पहुंचने की बात पुलिस को भी बताई थी। दरअसल परिवारवालों ने बताया था कि शाम चार बजे के बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। रात 11 बजे तक उसके नहीं पहुंचने पर घरवालों ने लालापुर और घूरपुर में तहरीर दी थी। हालांकि रात एक बजे के करीब महिला घर पहुंच गई थी। इसके बाद ही उसने परिवारवालों को बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ।

पहले भी निलंबित हो चुके हैं इंस्पेक्टर

कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह इससे पहले भी पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे हैं। करीब चार महीने पहले घूरपुर के सेंधुवार गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची थी।

एसीपी स्तर की जांच में प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे थे। इसके बाद इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को निलंबित किया गया था।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें