यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्नाव के वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी है. राष्ट्रगान के अपमान के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने बताया कि…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्नाव के वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी है. राष्ट्रगान के अपमान के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने बताया कि वीडियो भ्रामक है और दोनों कार्यक्रम अलग-अलग थे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा है कि वे राष्ट्रगान के पूरा होने से पहले ही वहां से चल दिए. वहीं अब इस वायरल वीडियो पर उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी सफाई दी है.
'वीडियो भ्रामक है, मैं ऑडिटोरियम में नहीं था'
सतीश महाना ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पूरी घटना का सच सामने रखी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में और भ्रामक तरीके से पेश किया जा रहा है. महाना ने बताया कि कल उन्नाव में उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' (Guard of Honour) दिया जा रहा था. ठीक उसी समय, संयोगवश ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) के अंदर राष्ट्रगान शुरू हो गया, जहां वह मौजूद ही नहीं थे.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "ये दोनों कार्यक्रम पूर्णतः अलग थे. परंतु सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर ऐसा भ्रामक विश्लेषण किया जा रहा है, मानो राष्ट्रगान के समय हम रुके नहीं. मैं यह पूर्णतः स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ."
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
'संविधान और राष्ट्रगान का हमेशा किया सर्वोच्च सम्मान'
सतीश महाना (UP Assembly Speaker) ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि यूपी विधानसभा से लेकर उनके अपने विधानसभा क्षेत्र तक, उन्होंने और उनके सभी कार्यकर्ताओं ने हमेशा संविधान और राष्ट्रगान का सर्वोच्च सम्मान किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे.
उन्होंने मीडिया और पत्रकारों से भी एक खास अपील की है. महाना ने कहा कि मीडिया के साथियों को किसी भी विषय पर चर्चा या खबर चलाने से पहले तथ्यों की सत्यता की जांच जरूर कर लेनी चाहिए. उनके इस स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि वायरल वीडियो में दिखाई गई आधी-अधूरी तस्वीर के जरिए एक गैर-जरूरी विवाद खड़ा करने की कोशिश की गई थी.
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

राज्यसभा चुनाव का यूपी इलेक्शन से कनेक्शन! CM योगी ने कर दिया बड़ा दावा

लखनऊ में RMLNLU का पांचवां दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को: CM योगी होंगे मुख्य अतिथि, 260 स्टूडेंट्स-रिसर्चर को मिलेंगी उपाधियां - Lucknow News

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद, नतीजे की तस्वीर हो गई साफ - up rajya sabha polls two independent nominations rejected


